मई,12,2024
spot_img

ओडिशा रेल हादसे में Madhubani पर टूटा दु:खों का पहाड़, ताबड़तोड़ आ रहीं मौतों की खबर…पहले राजेश यादव अब कुलदीप ठाकुर का मिला शव

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स। ओडिशा रेल हादसे में मधुबनी पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। ताबड़तोड़ ओडिशा के बालेश्वर से मौतों की खबर आ रहीं है। पहले रविवार को राजेश यादव अब सोमवार को कुलदीप ठाकुर का शव मिलने से संपूर्ण मधुबनी शोक में डूब गया है।

शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के भीषण रेल हादसे में प्रखंड की सनौर पंचायत के धनुषी वार्ड नंबर एक निवासी रामउदगार यादव के पुत्र राजेश यादव (35) की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

लोगों का हुजूम उनके घर पहुंचने लगा। मृतक राजेश मृदभाषी और मिलनसार स्वभाव का था। इसी बीच सोमवार (Monday) को अब एक और मौत की खबर आ रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Ara Crime News| घर के दरवाजे पर रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे को गोलियों से भूना

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश बड़ा मिलनसार था। वह घर से एक जून को कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। हावड़ा स्टेशन से कोरोमंडल पकड़कर वह चेन्नई के लिए रवाना हुआ। वह वहीं चेन्नई के ही एक निजी कंपनी में काम करके अपने परिवार को भरण पोषण करता था।

वह अपने पीछे पत्नी पिंकी, दो बच्चों को छोड़ गया है। एक बच्चा तो अभी महज छह माह का ही है। पत्नी की हालत हादसे के बाद बेजार हो गया है। वहीं जानकारी मिल रही है कि राजेश के साले का भी हादसे में पैर कट गया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Beniabad News | सुस्ता टोंक में बुजुर्ग पर "मक्के की खूनी पत्थर" Murder

इधर सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड के कुलदीप ठाकुर का शव मिला है। सोमवार (Monday) को गांव में सूचना आने पर चहुंओर शोक की लहर है।

ट्रेन दुर्घटना में मधुबनी जिला के चार लोगों की मौत की खबर रविवार (Sunday) को मिली थी। सोमवार (Monday) को पुनः एक व्यक्ति की मौत की सूचना हेल्पलाइन से मिली।

मधुबनी से अब कुल पांच लोगों की ट्रेन दुर्घटना में मौत होने की अधिकृत सूचना सार्वजनिक हुई। जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी पर संपूर्ण मधुबनी की नजर चौबीस घंटे टिकी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Happy Mother's Day | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने कहा, नास्ति मातृसमो गुरुः...

बालासोर भुनेश्वर स्थित दुर्घटनावश घायल और मृतक परिजन से प्रशासन लगातार संपर्क में है। बताया जा रहा है कि रविवार (Sunday) को सभी सात सकुशल अपने घर लौटे।

साधारण आंशिक घायल लोगों के घर का जायजा प्रशासन ले रही है। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने सोमवार (Monday) को ट्रेन दुर्घटना में घायल मरीजों की खबर ली। उनकी स्वास्थ्य की जांच की गयी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें