spot_img

Indian women’s Team ने रचा बड़ा इतिहास | Australia को पहली बार टेस्ट में हराया

spot_img
- Advertisement -

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज एक बड़ा इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराकर कर जीत हासिल की है। मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने (Indian women’s team defeated Australia-first time in Test) ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से हराया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अभीतक भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम टेस्ट में 11 बार आमने-सामने हुए थे। जिसमें से ऑस्ट्रेलीयाई टीम ने 4 मैच जीतने में सफल रही थी, वहीं 6 मैच ड्रा हो गए थे। लेकिन आज भारतीय महिला टीम ने जीत का खाता खोलते हुए इतिहास रच दिया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

कमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 406 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की पहली 219 रन पर सिमट गई थी। इससे भारत को पहली पारी में 187 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 261 रन ही बना सकी।

इससे भारत को 75 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय महिला टीम ने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस तरह भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रच दिया। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में पहली जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 11 टेस्ट (मुंबई टेस्ट मिलाकर) हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चार जीते हैं, छह टेस्ट ड्रॉ पर छूटे हैं। अब भारत को एक जीत मिली है।

दरअसल, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग करने उतरी और 219 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक रन ताहलिया मैकग्रा ने बनाया। मैकग्रा ने अर्धशतक जड़ा। वहीं भारत के लिए पूजा वस्त्राकर ने 4 तो स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए। इस दौरान दिप्ती शर्मा को ही 2 विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलिया के 219 रनों के सामने भारत ने पहली पारी में स्मृति मंधाना (74), ऋचा घोष (52), जेमिमा रोड्रिग्स (73) और दिप्ती शर्मा (78) के अर्धशतकों के दम पर 406 रन बोर्ड पर लगाए। भारत ने पहली पारी के बाद मेहमानों पर 187 रनों की बढ़त हासिल की।

ऑस्ट्रेलियाई की दूसरी पारी 261 रन पर सिमटने के बाद उसे कुल 74 रन की बढ़त मिली। इससे भारत को जीत के लिए 75 रन का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बनाकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:  मुंबई इंडियंस ने 13 साल के सूखे को खत्म कर रचा इतिहास, KKR को 6 विकेट से हराया

दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नाबाद 38 रन बनाए। ऋचा घोष ने 13 रन बनाए और जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा चार रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ और एश्ले गार्डनर ने एक-एक विकेट लिए।

भारतीय महिला टीम ने पहली पारी में 406 रन बनाए थे। टीम की ओर से स्मृति मंधाना (74), रिचा घोष (52), जेमिमाह रोड्रिगेज (73) और दीप्ती शर्मा (78) के बेहतरीन अर्धशतकों व शेफाली वर्मा (40) और पूजा वस्त्राकर (47) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत पहली पारी में 406 रन बनाए और 187 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में एश्ले गार्डनर ने 4, किम गर्थ और अन्नाबेल सदरलैंड ने 2-2 व जेस जोनासेन ने 1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें:  PSL Ball Tampering: पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम? फखर जमान समेत 3 खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप!

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 261 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों की बढ़त मिली जो भारत के लिए जीत का लक्ष्य बना। 75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 4 के स्कोर पर अपना पहला विकेट शेफाली वर्मा के रूप में खोया। वह किम गर्थ का शिकार बनीं।

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स में 14.2 करोड़ के कार्तिक शर्मा सहित इन चार खिलाड़ियों का होगा शानदार आगाज!

इसके बाद ऋचा घोष 13 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने नाबाद 38 रनों की शानदार पारी खेली वहीं रोड्रिग्स 12 रन बनाकर नाबाद रही। जिससे भारत ने 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 77.4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ताहिला मैकग्राथ ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए। ताहिला के अलावा बेथ मूनी ने 40 और एलिसा हीली ने 38 रन बनाए। इन तीनों के अलावा किम गर्थ ने नाबाद 28 रन बनाए। भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर ने 4, स्नेह राणा ने 3 और दीप्ती शर्मा ने 2 विकेट लिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस हफ्ते होगा OTT Release का महाधमाका: घर बैठे देखें ये 9 फिल्में और सीरीज, लिस्ट में Aamir Khan की ‘सितारे जमीन पर’ भी!

OTT Release News: सिनेमाघरों में तो फिल्मों और वेब सीरीज का तांता लगा ही...

ईरान युद्ध से भारतीय Rupee पर गहराया संकट: आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार

Rupee: ईरान में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच भारतीय...

CTET Result 2026 जारी: ऐसे चेक करें अपना परिणाम और पाएं शिक्षक बनने का मौका

CTET Result: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का...

गेमर्स के लिए खुशखबरी: नए Free Fire Max रिडीम कोड्स हुए जारी, अब पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में हलचल मचाने वाले Free Fire Max...