spot_img

Delhi से Ranchi के लिए उड़ी Indigo flight, आसमान में यूटर्न, दिल्ली लौटी, हुईं इमरजेंसी लैंडिंग

spot_img
- Advertisement -

कल पटना से दिल्ली जा रही विमान और आज दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इससे, एक दिन पहले पटना से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। अब आज फ्लाइट संख्या 6ई 2172 में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो फ्लाइट बाल-बाल हादसे का शिकार होते-होते बच गई है। जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने उड़ान भरा, आधे घंटे उड़ान भरने के दौरान विमान के अंदर तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को वापस दिल्ली में हीं इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी।

- Advertisement -

और, इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया। कुछ देर बाद के ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की। इसके बाद यात्रियों के लिए दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 2172) के इंजन में खराबी आने से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के बाद उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी दी, जिसके बाद इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया।

इंडिगो एयरलाइन के इस विमान में सवार सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को लाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि फ्लाइट में ये दिक्कत कैसे आई। इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का लगातार ये दूसरा मामला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...

नई ट्रायम्फ स्पीड 400: Royal Enfield Classic 350 को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार, जानें कब होगी लॉन्च

Royal Enfield Classic 350: भारतीय बाज़ार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का दबदबा सालों...