मई,4,2024
spot_img

पिस्टल लहराते अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, छह से अधिक लोगों को लगी गोली, कई की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित योग्गापट्टी थाने के डुमरी गांव में आज अपराधियों ने एक साथ कई लोगों को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। ये घटना बेगूसराय की गोलीकांड से मिलती-जुलती है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यालय बेतिया से 20 किलोमीटर दूर योगापट्टी थाना इलाके के गोलाघाट डुमरी अहिरौली गांव में गुरुवार सुबह अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। अपराधियों ने छह लोगों को गोली मारी है। लेकिन, छह से ज्यादा लोग गोलीबारी के शिकार हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी अपराधियों के दोनों हाथ में पिस्टल था। इससे उसने दस से ज्यादा लोगों को गोली मारी है। घटना के बाद किसी को भी उस इलाके में जाने से रोक दिया गया है।

फायरिंग में वार्ड सदस्य सहित छह लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में डुमरी पंचायत के वार्ड सदस्य राजा बाबू पटेल, उनके भाई विजय कुमार पटेल, ग्रामीण सुधन मांझी व रुस्तम मियां जख्मी हुए हैं। राजा बाबू पटेल को गले मे गोली लगी है।  घायलों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक अपराधी को पिस्टल सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:  Pakistan News| सिंधु नदी के तट पर गिरी बस, 20 लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें