spot_img

वाहन चेकिंग के दौरान थानेदार की दबंगई, बाइक सवार युवक को मार दी गोली, हालत नाजुुक, फिर क्या हुआ?

spot_img
- Advertisement -

जहानाबाद में एक अजीब वारदात सामने आई है। जहां एक युवक को बिना हेलमेट के बाइक चलाना भारी पर गया। हेलमेट ना होने के कारण दरोगा ने युवक को गोली मार दी। इस घटना के बाद से युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं परिजनों ने ओकरी ओपी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

 युवक की हालत गंभीर है। परिजनों ने ओकरी ओपी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानेदार चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था। इसके बाद इस मामले को जहानाबाद एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने इस मामले में दोषी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। और, थानेदार को लाइन हाजिर की है।

- Advertisement -

इस घटना को लेकर युवक के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानेदार चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरा बेटा सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने के कारण पुलिस को देख कर वह भागना चाहा। भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा कर मेरे लड़के को गोली मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव...अब Indo -Nepal सीमा पर '100 रुपये का खेल', भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए कौन-कौन सी वस्तुएं हैं प्रतिबंधित?

गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है। जिसके बाद इस मामले को जहानाबाद एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने इस मामले में दोषी दरोगा को अरेस्ट कर लिया है और थानेदार को लाइन हाजिर की है।

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है। लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली है हमने तुरंत सर्किल इंस्पेक्टर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...