spot_img

अंतरजिला मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार समेत कई सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज में पुलिस पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से कई अर्धनिर्मित हथियार इसके अलावा हथियार बनाने के सामान के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो व्यक्ति सिवान जिले से गोपालगंज में हथियार की मरम्मती कराने आए थे। पुलिस ने इनके पास से भी दो हथियार भी जब्त किया है। यह कार्रवाई हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में उचकागांव प्रखंड के जमसड गांव में की गई है।

- Advertisement -

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। वहीं,एक देसी कट्टा, 315 बोर का दो बड़ा खोखा एवं एक छोटा खोखा, अर्द्ध निर्मित दो देशी कट्टा, ट्रिगर 02, बसूला 01, हेक्सा आरी 01 13, छेनी छोटा-बड़ा 04, लोहा का निहाय 01 17, सेंटर पच 01, रुखानी 01, बड़ा टोकन 01 बरामद करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं।

- Advertisement -

इस छापेमारी ने पुलिस ने कई अवैध हथियार बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में दो आरोपी ने बताया की वो गांव के किसी व्यक्ति की हत्या के लिए हथियार मरम्मत के लिए आए थे, वहीं एक व्यक्ति ने कहा कि वो कई सालों से हथियार बनाकर बेचता हैं।

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिवान जिला के दो व्यक्ति हथियार मरम्मत करने के लिए ग्राम जमसर में आये हुए हैं। सूचना का सत्यापन करने के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी टीम की ओर से ग्राम जमसर के कृष्णा शर्मा के घर पर छापामारी की गई। जहां मीनी गन फैक्ट्री संचालित की जाती थी। जिसके बाद पुलिस ने वहां उपस्थित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

गिरफ्तार दो युवकों ने पूछताछ में बताया की हत्या के लिए हथियार को मरम्मत करने के लिए आए थे, वहीं इक आरोपी ने कहा कि वह कई वर्षो से अवैध हथियार का निर्माण कर बेच रहा था। वहीं इस छापेमारी में कइ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उचकागांव थाना के जमसड गांव के रहने वाले कृष्णा शर्मा की ओर से अवैध तरीके से मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जाता था। इनकी ओर सेवर्षों से यहां पर अवैध तरीके से अवैध हथियारों की मरम्मती और निर्माण की जाती थी।

शुक्रवार को गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिवान जिले के दो व्यक्ति हथियार लेकर गोपालगंज में आए हैं। उनकी ओर से हथियार की मरम्मती करानी है।

शुक्रवार को गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिवान जिले के दो व्यक्ति हथियार के साथ गोपालगंज आए हैं, जो हथियार की मरम्मत करेंगे।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जमसड गांव में छापेमारी की और मौके से कृष्णा शर्मा, सीवान के रहने वाले सोनू कुमार गुप्ता और मिक्की कुमार को गिरफ्तार किया।

उनके पास से दो हथियार, कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के सामान को भी जब्त किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सभी गिरफ्तार किए गए अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अब तक उन्होंने कहां-कहां और किन-किन लोगों तक अवैध हथियारों का सप्लाई किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...