back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड का बिहार पुलिस ने किया पर्दाफाश, ऑनलाइन गेमिंग ऐप से करते थे ठगी, 5 अपराधी लाखों कैश के साथ अरेस्ट, 15 मोबाइल, लैपटॉप समेत कई सामान बरामद

spot_img
- Advertisement -

बिहार की जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के पांच साइबर फ्रॉड को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन साइबर फ्रॉड का कनेक्शन अंतराष्ट्रीय स्तर पर है।

- Advertisement -

साथ ही, छत्तीसगढ़ के जिन पांच साइबर फ्रॉड को जमुई पुलिस ने दबोचा है उनका बिहार के अपराधियों से भी कनेक्शन है। क्योंकि, इन गिरफ्तार पांच अपराधियों में से बिहार के भी हैं।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 सदस्य को जमुई छत्तीसगढ़ के पांच साइबर फ्रॉड को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को ठगने में माहिर था।
 

- Advertisement -

साइबर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से लैपटॉप, चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन सहित लाखों रुपए के सामान बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की दीवार गिरी, मचा हड़कंप, अधिकारियों ने बताई सच्चाई, जानें क्या है Vikramshila Setu का पूरा मामला!

- Advertisement -

गिरफ्तार अपराधियों में चार छत्तीसगढ़ तथा एक सीवान का रहने वाला है। सभी पिछले दो महीनों से जमुई में रहकर गेमिंग ऐप के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे।

पकड़े गए अपराधियों में छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई शास्त्री चौक निवासी रविशंकर कुमार, आनंद कुमार, सोनू कुमार, हर्ष कुमार तथा सीवान के आसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहसराय गांव निवासी संदीप कुमार शामिल हैं।

वही इन सभी के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 16 चेक बुक एवं बैंक पासबुक, 14 ATM कार्ड बरामद हुए हैं तथा विभिन्न खातों में करीब 9 लाख की राशि भी पाई गई है, जिसे पुलिस फ्रीज करवा रही है।

सभी अपराधी माइकल रेड्डी और रेड्डी बुक विड्रॉल के नाम से ऑनलाइन गेमिंग में लोगों को फंसाते थे। सट्टेबाजी के नाम पर पैसा लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

वहीं, इस दौरान जीते हुए एक-दो लोगों को पैसा भेज भी दिया जाता था तथा अधिक पैसा होने की स्थिति में हवाला के जरिये पैसों का लेन-देन किया जाता था। सभी अपराधी माइकल रेड्डी के सहयोगी दुर्ग जिला के भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शारवी चौक निवासी अनिल साव के कहने पर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Online Gambling Ban India: 300 से अधिक जुए की वेबसाइट्स और ऐप्स पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 8400 प्लेटफार्म बैन

शनिवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरएसएस डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जमुई के सतगामा स्थित श्रीराम अपार्टमेंट में रहकर साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

डायल 112 की टीम की ओर से इसकी सूचना साइबर थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ डॉ. राकेश नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने श्रीराम अपार्टमेंट में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, एक्टर राकेश बेदी ने दिया विवादों पर करारा जवाब!

Dhurandhar The Revenge News: सिनेमाघरों में दस्तक देते ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर:...

Vivo X300 Ultra: नया Smartphone Launch, भारत में एंट्री की तैयारी!

Smartphone Launch: Vivo अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है, और...

Eid 2026: इस खास अवसर पर अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले ईद मुबारक संदेश

Eid 2026: इस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार ईद, प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक...

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं पास करने के लिए क्या हैं अंक नियम, जानें पूरी जानकारी

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें