back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बिहार के मंत्री विजय चौधरी के साले के घर IT और ED की रेड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में जांच एजेंसी एक्टिव हो गई है। ऐसा पहले से अंदेशा था और वही हो रहा है। अभी तो यह शुरूआत है आने वाले कुछ दिन बिहार समेत पूरे देश के लिए खास होने जा रहा है  विपक्षी एकता पर बड़ा एक्शन होगा। फिलहाल, बिहार में नीतीश के मंत्री विजय चौधरी के साले पर ईडी और इनकम टैक्स की रेड हो रही है।बिहार के मंत्री विजय चौधरी के साले के घर IT और ED की रेड

- Advertisement -
पटना में शुक्रवार को विपक्षी एकता की बैठक है। इसको लेकर विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक होने वाली है। उससे ठीक पहले बेगूसराय में जेडीयू मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

जानकारी के अनुसार मंत्री विजय चौधरी के साले अजय कुमार सिंह के बेगुसराय स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में गूंजा सर्पदंश का मुद्दा: Bihar Snakebite Compensation पर दीजिए 10 लाख मुआवजे... जाले MLA जीवेश

आज सुबह से IT और ED की टीम श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित अजय सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी को लेकर मौजूद अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बचते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर पूरी टीम जुटी है। कारू सिंह के पटना, दिल्ली, उड़ीसा, बेगूसराय सहित कई ठिकानों पर रेड चल रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 15 फरवरी से लीजिए बारिश का मजा, IMD की अलर्ट

वहीं, इस दौरान उनके आवास से लेकर मोहल्ले तक का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण मोहल्ला स्थित आवास पर चल रही है।

फिलहाल यहां मौजूद कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते दिख रहे हैं। अजय कुमार सिंह बेगूसराय के बड़े उद्योगपतियों में से एक हैं। विजय चौधरी के साले होने के साथ-

साथ वो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी काफी करीबी है। ऐसी खबर मिली है कि फिलहाल उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

वहीं IT और ED के दर्जन भर से अधिक अधिकारी सुबह करीब 6 बजे ने आवास के अंदर छापेमारी कर रहे हैं। छापेमारी पूरी होने के बाद भी मामले का खुलासा होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें