back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने कहा, बिहार के सरकारी स्कूल से बच्चों के नाम काट कर अधिकारी कर रहे हैं गर्व मगर उन्हें आनी चाहिए शर्म

spot_img
- Advertisement - Advertisement

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सरकारी स्कूल से बच्चों के नाम काटे जाने से नाराज हैं। राज्यपाल ने इसको लेकर नाराजगी जताई है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंसेज का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई बच्चों पर नहीं होनी चाहिए, इस प्रकार की कार्रवाई करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस कॉन्फ्रेंस में देश दुनिया के नामचिन गणितज्ञ शामिल हो रहे हैं। आजादी के बाद यह पहला मौका है कि दुनिया के गणितज्ञों का महा समागम नालंदा में हो रहा है उनकी ओर से गणित के नवीनतम पद्धतियों और प्रौद्योगिकी का नवीन लचीली प्रणाली विकसित करने के लिए गहन चिंतन मंथन किया जा रहा है।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक गणितज्ञ शामिल हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bullet Train Bihar: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, यात्रा का समय होगा आधा... जानिए कब से होगा वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर Active

वहीं, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एक्सप्लोरिंग एक्सीलेंस इन मैथमेटिकल साइंसेज का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बिहार में शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में गायब रहने वाले बच्चों का नाम काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़े गर्व से बयान देते हैं कि सरकारी विद्यालय में बच्चों के गायब रहने पर उनका नाम काटा गया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई बच्चों पर नहीं होनी चाहिए, इस प्रकार की कार्रवाई करने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए। बच्चे किस स्थिति में स्कूल नहीं जा रहे हैं। शिक्षको को उनके घर जाकर उनकी समस्याओं को जानने की जरूरत है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Judicial Service Exam पास कर बनीं जज, दृष्टिहीन थान्या नाथन की प्रेरणादायक कहानी

Judicial Service Exam: जिंदगी में सफलता केवल साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से...

मासिक कमाई का सुनहरा अवसर: Post Office Investment Plan से हर महीने पाएं 9000 रुपये

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशक हमेशा ऐसे सुरक्षित और स्थिर विकल्पों की तलाश...

भारत में आ रही है नई Hyundai Electric Car: क्या टाटा पंच ईवी की बादशाहत खतरे में?

Hyundai Electric Car: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अब एक...

Salman Khan News: सलमान खान का वो इंटरव्यू, जिसने ‘तेरे नाम’ की कामयाबी का सारा क्रेडिट खुद से दूर कर दिया!

Salman Khan News: बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'तेरे नाम' ने जब 2003 में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें