
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ और उनके साला के कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब निगरानी विभाग की टीम ने डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार रात ही जब समीर महासेठ के घर और अन्य ठिकानों से फुर्सत मिली तो निगरानी की टीम विधायक फतेह बहादुर के देशरी स्थित बुद्ध विहार होटल में रेड मारते हुए बड़ी कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, उद्योग मंत्री समीर महासेठ के कई ठिकानों पर रेड के बाद अब इनकम टैक्स ने रोहतास जिले में डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के होटल पर छापा मारा है। यह कार्रवाई रात में की गई है। विधायक फतेह बहादुर के देशरी स्थित बुद्ध विहार होटल में रेड मारने से पहले पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
तीन लग्जरी वाहनों में इनकम टैक्स के अधिकारी होटल के अंदर प्रवेश किए। होटल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने जैसे ही सादे कपड़ों में आए, इनकम टैक्स के अधिकारियों से उनका परिचय पूछा तो अधिकारियों ने कहा कि हम इनकम टैक्स पटना से आए हैं। इतना सुनने के बाद होटल कर्मी भी सकते में आ गए और इनकम टैक्स अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
वहीं, इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इनकम टैक्स की टीम ने साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। टीम ने वहां से कई दस्तावेज भी बरामद किए थे।
ऐसा बताया जा रहा है कि इन कंपनियों में नेताओं ने भी रूपये इन्वेस्ट किए हैं, जिसमें उद्योग मंत्री समीर महासेठ भी शामिल हैं। लेकिन मंत्री महासेठ इन सभी बातों को गलत ठहरा रहे है। उन्होंने कल ही कहा था कि जो भी होगा वो सब को पता चल जाएगा। वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस छापेमारी को लेकर कहा था कि यह सिलसिला 2024 तक चलता रहेगा।




