जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आज बड़ा हादसा हुआ है। कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी (इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौत हो गई है। कई जवान घायल हुए हैं। घायलों को श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बस में आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान सवार थे।
जानकारी के अनुसार,भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही अनंतनाग में चंदनवाड़ी के पास एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस एक्सीडेंट में आईटीबीपी के छह जवानों की मौत हो गई है जबकि 37 अन्य घायल हुए है। आईटीबीपी के जवानों को अमरनाथ यात्रा में तैनात किया गया था।
बस 39 जवानों को लेकर जा रही थी। इसमें ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने जाने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। सभी जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पढ़िए पूरी खबर
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक पुलिस बस के गहरी खाई में गिर जाने से आईटीबीपी के छह जवान शहीद हो गए हैं। इस दुर्घटना में 33 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को लेकर अमरनाथ से लौट रही थी। यह पुलिस बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच अचानक फिसल जाने से गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे की खबर मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट की मदद ली गई और उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में आईटीबीपी के छह जवानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 33 जवान घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।