spot_img

JDU के 10 जिलों और नगरों में नए अध्यक्ष…Darbhanga समेत बिहार में सांगठनिक कसरत…देखें पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -
जेडीयू ने दरभंगा समेत बिहार के दस जिलों और नगरों में नए अध्यक्ष बनाएं हैं। इन नए अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को दस जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की। पढ़िए पूरी खबर

उमेश कुशवाहा ने बताया कि जदयू के सांगठनिक चुनाव संपन्न होने के उपरान्त शेष रिक्त जिलों में जहां चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाया था। उक्त जिला, नगर में निम्नलिखित को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है।

- Advertisement -

जेडीयू ने बिहार में दरभंगा समेत दस जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पिछले साल जेडीयू ने सांगठनिक चुनाव कराए थे। जिन जिलों में किसी कारण से चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, वहां अब पार्टी ने पदाधिकारियों को मनोनित किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar Sadbhav Yatra: आज से पश्चिम चंपारण से शुरू, जानें निश्चय रथ में क्या-क्या है खास?

पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव को मधेपुरा का जेडीयू अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामबाबू कुशवाहा को मुजफ्फरपुर जिले की कमान मिली है। इसके अलावा नालंदा, रोहतास, शेखपुरा और औरंगाबाद जिलों के जेडीयू अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं।

- Advertisement -

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सोमवार को 10 जिलों और नगरों के अध्यक्षों की सूची जारी की। शेखपुरा से पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी, नालंदा से मो. अशरद, रोहतास से अजय कुशवाहा और औरंगाबाद से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा जेडीयू ने बिहार के चार प्रमुख नगरों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए हैं। मुजफ्फरपुर से अनुपम सिंह, दरभंगा से माधव झा, कटिहार से मुकेश कुमार और बेगूसराय से संजय सिंह को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवमनोनित जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों को बधाई दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...

Gaya Junction Mega Block: गया जंक्शन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों का बदला रूट, यात्री 16 मई तक रखें ध्यान!

Gaya Junction Mega Block: गया जंक्शन पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं! प्लेटफॉर्म...

Madhubani Hospital Improvement: DM आनंद शर्मा का अल्टीमेटम, एक महीने में सुधारें इमरजेंसी सेवाएं, वर्ना होगी सख्त कार्रवाई

Madhubani Hospital Improvement: मधुबनी सदर अस्पताल की व्यवस्थाएं अब सुधरने वाली हैं, या कम...