back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

CM नीतीश कुमार के गृह जिले Nalanda में JDU कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से है। यहां अपराधियों ने जदयू कार्यकर्ता  संजय प्रसाद सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सोनल भारती की गोली मारकर हत्या कर दी। सोनल भारती पटना जिले के दनियावां में मीटर रीडिंग करने का काम करता था। साथ ही जदयू का सक्रिय सदस्य भी था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही तेल्हाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। हालांकि, घटना के कारणों का अभी तर पता नहीं चल पाया है। मामले में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी का कहना है कि एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। मृतक की पहचान संजय प्रसाद सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सोनल भारती के रूप में की गई है। सोनल भारती पटना जिले के दनियावां में मीटर रीडिंग करने का काम करता था एवं जदयू का सक्रिय सदस्य भी था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, क्या होगा सरकार का अगला कदम?

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात सोनल भारती खाना खाने के बाद घर में ही बैठा हुआ था, तभी उसे किसी का फोन आया और वह घर से बाहर चला गया। सोनल के साथ एक अन्य युवक भी बाहर निकला। वहीं थोड़ी ही देर में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी तो वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घर के सदस्यों ने बाहर निकलकर देखा तो सोनल खून से लथपथ पड़ा हुआ था। चेहरे पर चाकू के निशान और सीने में गोली लगी हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें