spot_img

अपराधियों ने ज्वेलर्स की दुकान में घुसे अपराधियों का तांडव, 35 लाख से अधिक के आभूषण लेकर फरार

spot_img
- Advertisement -

मधेपुरा के सिहेश्वर में बीती रात अपराधियों ने कुमार ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। पहले दुकान का शटर काटा फिर दुकान नें रखे करीब 35 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। आज सुबह वारदात की जानकारी  सिंहेश्वर में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने यहां आने में करीब दो घंटे लगा दिए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Sitamarhi Murder News: सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: 12 साल की मासूम का गला रेता, खेत में मिला शव, हड़कंप!

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना दिये जाने के बावजूद पुलिस दो घंटे बाद पहुंची मौके पर पहुंची थी जबकि घटनास्थल से सिंहेश्वर थाने की दूरी महज 500 मीटर से भी कम है। गुस्साएं लोगों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। अगले दिन मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर दुकान पर गयी। शटर टूटा देख लोगों को यह समझने में वक्त नहीं लगा कि चोरी की घटना हुई है। लोगों ने तुरंत इस बात की सूचना कुमार ज्वेलर्स के मालिक को दी।

- Advertisement -

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटनास्थल से सिंहेश्वर थाने की दूरी आधा किलोमीटर से भी कम है लेकिन पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची। लोगों ने इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: लालू प्रसाद का चौंकाने वाला फैसला: रोते हुए नेता का इस्तीफा ठुकराया, क्या है इसकी वजह?

वहीं सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डॉग स्क्वार्यड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का दावा है कि जो भी इस मामले में संलिप्त होंगे उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Pension News: बड़ी खबर! पेंशनभोगियों को राहत, 10 जून को खातों में आएगी सीधे राशि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 जून को लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में मई 2026 की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। दरभंगा में विशेष का#DarbhangaNews,#BiharPension,#DBTTransfer

Bihar Education News: बिहार की शिक्षा में क्रांति! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिथिलेश तिवारी की मुलाकात के बाद उम्मीद जगी, छात्रों को मिलेगा...

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य में शिक्षा सुधारों पर चर्चा की। इस बैठक में शिक्#BiharEducation,#MithileshTiwari,#DharmendraPradhan

Bihar BPSC News: BPSC परीक्षा पर बड़ा खुलासा: ये नियम भूले तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम, अभी चेक करें पूरी जानकारी!

Patna BPSC News: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। एडमिट कार्ड, फोटो और पहच#PatnaNews,#BPSCExam,#BiharRecruitment

Darbhanga Health News: जाले अस्पताल की लापरवाही! दवा न मिलने से मिर्गी पीड़ित किशोर की मौत, जानें पूरी घटना

दरभंगा के जाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिर्गी से पीड़ित 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में आवश्यक इंजेक्शन न होने का आरोपDarbhangaNews,HealthCrisis,JaleHospital