मई,20,2024
spot_img

देश में पहली बार आयोजित International Hockey Women’s Asian Champions Trophy की मेजबानी करेगा झारखंड

spot_img
spot_img
spot_img

देश के हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है वहीं, झारखंड का बड़ा सौभाग्य है जिसे पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय हॉकी वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने का मौका मिलने जा रहा है।

शनिवार को एशिया हॉकी महासंघ ने इस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी किया है। प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस चैंपियंस ट्रॉफी में पहले ही दिन भारत व थाइलैंड की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8.30 बजे से थाइलैंड के साथ होगा। झारखंड सरकार और हाॅकी झारखंड ने खेल प्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की थी। इस इंटरनेशनल ट्रॉफी में झारखंड की चार खिलाड़ी भी भारतीय दल का हिस्सा हैं।

इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल हैं। सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं। प्रत्येक दिन 3 मुकाबले खेले जाने हैं।

झारखंड सरकार और हाॅकी झारखंड ने खेल प्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की थी। इस इंटरनेशनल ट्रॉफी में झारखंड की चार खिलाड़ी भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल हैं।

सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप छह टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं। प्रत्येक दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| IG Range Muzaffarpur.... Shivdeep Lande...वर्दी वाला विज्ञापन...तस्वीर लगाना भारी पड़ा, 4 लोगों पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें