मई,19,2024
spot_img

UP Lok Sabha Election News| उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले सपा की नई चाल, प्रदेश अध्यक्ष बदले

spot_img
spot_img
spot_img

UP Lok Sabha Election News| उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले सपा की नई चाल| पीडीए की नई तीर…जहां प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव की बड़ी विसात यूपी में बिछी है। यहां, टक्कर घमासान है। ऐन मौके पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग ((Just before the third phase of voting in Uttar Pradesh) से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।

UP Lok Sabha Election News| उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव

जहां, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदल (SP’s new move, state president changed) दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को उनके पद से हटा दिया है।

UP Lok Sabha Election News| नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश की सौंपी कमान

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में समजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से यह पत्र जारी हुआ है, यह दिल्ली कार्यालय से जारी हुआ है। यह पत्र सपा महासचिव रामगोपाल यादव के साथ नरेश उत्तम पटेल औऱ श्याम लाल पाल को भी भेजा गया है। माना जा रहा है कि श्याम लाल पाल के सहारे समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के पाल वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | डरहार नहर किनारे बांध पर गरीब रहते हैं, डूब गई बच्ची, मौत पर बवाल, शव के साथ सड़क जाम

UP Lok Sabha Election News| नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था

नरेश उत्तम पटेल फिलहाल फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश यादव का यह चयन भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक फोकस उनकी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। इसके बाद नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

UP Lok Sabha Election News| बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी

जानकारी के अनुसार, बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। बता दें कि नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा मुखिया का करीबी भी माना जाता है। कहा जा रहा है कि उनका पूरा फोकस चुनाव अभियान पर रहे, इसको देखते हुए ही अखिलेश ने उनसे जिम्मेदारी लेकर श्याम लाल पाल को सौंपी है।

UP Lok Sabha Election News| कौन हैं श्यामलाल पाल

श्यामलाल पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। श्याम लाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। श्यामलाल पाल जन सेवा इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे। श्यामलाल पाल 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। सबसे पहले वह पार्टी में प्रदेश सचिव, इसके बाद प्रमुख महासचिव बनाए गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें