spot_img

शराब माफिया ने अपहरण कर मार डाला… घाट से मिली अपह्रत युवक की सिर कटी लाश, दरभंगा डीएमसीएच Post Mortem के लिए भेजा

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां मंसूरचक थाना क्षेत्र से 14 अगस्त की शाम अपहृत युवक मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-दो स्थित अहियापुर निवासी राजीव कुमार चौधरी के पुत्र राजा बाबू चौधरी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। शव रविवार की दोपहर बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गंगा घाट के समीप से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बढ़ी Bihar Government Car Policy: मंत्री अब खरीदेंगे 37 लाख की लग्जरी कार

जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की शाम से ही राजा बाबू चौधरी गायब था। रविवार की दोपहर सिर कटा शव पानी में रहने की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा एवं मंसूरचक थाना की पुलिस ने नदी में उपलाते शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद परिजनों ने कपड़ा के आधार पर पहचान की।

- Advertisement -

इस मामले में राजीव चौधरी ने राजा बाबू की शराब माफियाओं की ओर से अपहरण कर लेने की शिकायत मंसूरचक थाना से की थी। आवेदन में उसने कहा था कि अहियापुर के रामप्रवेश दास ने फोन कर उसे बुलाया था। बाद में उसे बाइक पर बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गया। उसी रात फोन करके एक लाख रुपए नहीं देने पर राजा की हत्या की धमकी दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ladakh Avalanche: लद्दाख हिमस्खलन में नालंदा का सपूत सुमन कुमार सिंह देश की सेवा में शहीद

राजीव चौधरी का आरोप था कि गांव के ही बच्चा चौधरी के पुत्र सुधांशु चौधरी उर्फ गोलू चौधरी शराब का कारोबारी है। इन्हीं लोगों ने शराब चोरी का आरोप लगाकर मेरे पुत्र का अपहरण कर लिया है। उस समय मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया था। लेकिन घटना के 20 दिन बाद आज गंगा बाया नदी में उपलाता राजा बाबू का शव बरामद किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...