spot_img

मॉनिंग वॉक पर निकले युवा बैंक मैनेजर विनय सिंह का अपहरण

spot_img
- Advertisement -

नवादा से बड़ी खबर है जहां मॉर्निंग वॉक में निकले नगर थाना रोड स्थित इंडसइंड बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत और बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के संगराम गांव के गोरख सिंह के 28 वर्षीय पुत्र विनय कुमार सिंह का अपहरण हो गया है। परिजन की सूचना पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। मामला नगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले का है, जहां बैंक मैनेजर पिछले चार वर्षों से पिंटू सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। मैनेजर के पिता गोरख सिंह का कहना है कि उनके बेटे का अपहरण हुआ है। उन्होंने अनहोनी की भी आशंका जताई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में Road Accident बारात में जा रहे चचेरे भाइयों को मौत ने रौंदा, 2 की मौत, शादी का जश्न मातम में बदला

जानकारी के अनुसार,नवादा बैंक में मैनेजर के रूप में यह कार्यरत हैं। जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले तो वापस नहीं लौटे। पिता का कहना है कि शुक्रवार को बेटे से बातचीत हुई थी। शनिवार को मां ने सुबह 7:00 बजे बात की थी। इसके बाद से बेटे का मोबाइल बंद आने लगा, अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पूरा परिवार चिंता में है. उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है।

- Advertisement -

परिजनों के अनुसार, मैनेजर रोज की तरह सुबह में मॉर्निग वॉक पर घर से निकले थे। घर वापस लौट कर नहीं आए। परिजन ने बताया कि शनिवार सही मैनेजर लापता हैं। जैसे ही इस मामले की जानकारी परिवार को मिली पूरा परिवार बक्सर से नवादा पहुंच गए। पिंटू की खीजोबीन की और फिर थाना में आवेदन दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Begusarai News: बेगूसराय में Murder सड़क किनारे बाइक, सिर में गोली से लथपथ लाश, दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक की हत्या

अपहृत बैंक मैनेजर के पिता गोरख सिंह ने कहा कि हमें यह आशंका है कि किसी ने हमारा पुत्र का अपहरण कर लिया है। वह घर का एकलौता पुत्र है और नवादा में रहकर इंडसइंड बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चल सका है।

नगर थाना के एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि बैंक मैनेजर के परिजन के द्वारा आवेदन दी गई है। मामला की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने आवेदन के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का यह भी कहना है कि नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल इस तरह के गंभीर प्रकृति के अपराध में थाने के लोग एफ आई आर भी दर्ज करना उचित नहीं समझते। इसे दबाकर रखना चाहते हैं। ताकि अपराधिक सूची लंबी होकर कहीं उनकी बदनामी ना हो जाए। पुलिस ऐसे तो मामले में छानबीन की बात कह रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET Exam Muzaffarpur: आज 25 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें पूरी तैयारी और नियम

NEET Exam Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर प्रशासन ने...

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...