अप्रैल,28,2024
spot_img

तीन माह पहले हुई थी शादी…गले में फंदे डाल मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ से बड़ी खबर है जहां हिलसा थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में गुरुवार की सुबह महज एक बाइक के लिए ससुराल वालों ने पटना के दिया घाट निवासी बैजू रविदास की 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। मृतिका के चाचा ने इन सारे घटनाक्रम की जानकारी हिलसा थाना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, बैजू रविदास ने अपनी बेटी की शादी तीन माह पूर्व हिलसा के पखनपुर गांव निवासी रामदास के बेटे मोहन दास के साथ किया था। लड़की के चाचा राजेंद्र दास ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़की के ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग करने लगे।

मांग नहीं पूरी किए जाने पर लड़की को यातना दिया जा रहा था। इसी अभिप्राय में गुरुवार की सुबह लड़की और ससुराल वालों में कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित हो ससुराल वालों ने लड़की के गले में फंदा डालकर मौत के घाट उतार दिया। लड़की की मौत के बाद सभी ससुराल वाले फरार हो गए। घटनाक्रम की जानकारी पड़ोसियों ने दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल की ये लड़की...On Target... Kidnapping की Mystery

सूचना पर जब लोग लड़की के घर गये तो लड़की को मृत देख पुलिस को सूचना दी। हिलसा थाना पुलिस मामले को दर्ज कर जांच अभियान शुरू कर दी है। हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच करते हुए एक नामजद मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें