मई,20,2024
spot_img

Korea Open: सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन का खिताब, वर्ल्ड नंबर-1 इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

spot_img
spot_img
spot_img

भारतीय खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। चिराग-सात्विक की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-1 फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान की इंडोनेशियाई जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 के अंतर से हराया।

जानकारी के अनुसार,सात्विक-चिराग की जोड़ी ने इससे पहले इंडोनेशिया ओपन और स्विस ओपन का ख़िताब अपने नाम किया था। रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया के येओसु में स्थित जिन्नाम स्टेडियम में आयोजित कोरिया ओपन बैडमिंटन 2023 के फ़ाइनल में रविवार को सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष जोड़ी ने ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया।

कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 1991 में पहली बार आयोजित हुआ। टूर्नामेंट तब से हर साल साउथ कोरिया के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

2017 में पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। वह कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। उनके बाद अब मेंस डबल्स में सात्विक साई राज और चिराग सेट्टी ने 2023 में खिताब जीता। दोनों की जोड़ी डबल्स इवेंट का खिताब जीतने वाली पहली डबल्स पेयर बनी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| कुल 1100, पड़े 123...DM Arvind Kumar और SP Sushil Kumar की Selfie...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें