spot_img

कोसी की उफान, बहा ले गई प्राइमरी स्कूल

spot_img
- Advertisement -

खगड़िया से बड़ी खबर है जहां कोसी नदी की विकराल धारा ने जिले में स्थित प्राथमिक विद्यालय को खुद में समेट लिया। स्कूल धराशायी हो गया। मामला बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के इतमादी के गांधीनगर का है जहां कोसी नदी का भीषण कटाव हो रहा है।

- Advertisement -

कटाव की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर धराशायी हो गया है। स्थानीय लोगों में दहशत है। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव के समीप हो रहे भीषण कटाव से अब तबाही मचने लगी है।

- Advertisement -

उक्त स्थल पर जारी भीषण कटाव की चपेट में आने से प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के टूएसीआर भवन धीरे धीरे ध्वस्त होकर नदी में समाने लगा है। वहीं, विद्यालय का रसोई घर पूरी तरह से कटाव की भेंट चढ़ गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Malviya Nagar Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग: रेस्टोरेंट में 21 लोगों की जिंदा दर्दनाक मौत, 40 लोगों की रेस्क्यू!

जानकारी के अनुसार,बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत स्थित गांधीनगर को कोशी नदी के कटाव की जद में आ गया है। जिसके वजह से प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर भी कटाव का शिकार बना गया। विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।

कोशी नदी के बढ़े जलस्तर ने विद्यालय के भवन को जद में लिया। कटाव के कारण विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग का कहना है कि विद्यालय के नए भवन को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पुराना विद्यालय भवन  कटाव की जद में आ गया था।

तीन कमरे वाला भवन अब कटाव से पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कोसी में समा रहा है। शुक्रवार की सुबह बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो की ओर से यहां फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर के हेडमास्टर गोरेलाल का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2004-05 में यह भवन बनाया गया था। इस बाढ़- बरसात से पूर्व विद्यालय भवन से 40 फीट की दूरी पर नदी बह रही थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Archaeology News: मधुबनी के बलिराजगढ़ में प्राचीन मिथिला नगर का रहस्य उजागर, 2200 साल पुराने अवशेषों से हड़कंप!

विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राओं का  संख्या 276 है , इससे पहले इस विद्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय कुंजहरा का दो भवन 2018 में कोसी कटाव से विलीन हो चुका है। उनका कहना है कि विद्यालय को बचाने के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी समेत बाढ़ नियंत्रण विभाग को त्राहिमाम संदेश भी भेजा गया, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को बेरहमी से मौत! मुंह में मारी गोली, सन्नाटा

गोपालपुर में प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने मुंह में गोली मारी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।#GopalpurCrime,#BiharNews,#MurderCase

Darbhanga Bus Terminal News: दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड दिखेगा एयरपोर्ट लुक में, मिलेगी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में हर आधुनिक सुविधा

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण में आ रही जमीन संबंधी सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अब यह बस स्टैंड एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा, जिससे यात्र#DarbhangaBusTerminal,#BiharDevelopment,#InfrastructureNews

Darbhanga Bank Theft News: पेंशन का पैसा निकालते ही बुजुर्ग के साथ हुई चौंकाने वाली वारदात! बैग से ₹35 हजार

दरभंगा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बाहर एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस सीस#DarbhangaNews,#BankTheft,#BiharCrime

Bakhri Nadi News: अलविदा चंद्रभागा? -कभी बाढ़ लाती थी, अब सिर्फ रेत का ढेर! नदी सूखने से गहराया संकट, जानिए क्यों!

बिहार के बखरी में ऐतिहासिक चंद्रभागा नदी प्रशासनिक अनदेखी और अतिक्रमण के कारण सूखने के कगार पर है। कभी बाढ़ लाने वाली यह नदी अब सिर्फ रेत का ढेर है। स्थानीय लोग#BakhriNews,#ChandrabhagaRiver,#BiharEnvironment