back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

Nepal News| केपी शर्मा ओली होंगे Nepal के अगले Prime Minister, कल लेंगे शपथ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Nepal News| केपी शर्मा ओली होंगे Nepal के अगले Prime Minister, कल लेंगे शपथ। जहां, नेपाल में पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली ( KP Sharma Oli will be the next Prime Minister of Nepal) सरकार के शुक्रवार को संसद में विश्वास का मत प्राप्त करने में (Nepal News| KP Sharma Oli |DeshajTimes.Com) विफल रहने के बाद राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने रविवार को नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

- Advertisement -

Nepal News| राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इसका एलान कर दिया गया है

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को अगला प्रधानमंत्री (Nepal News| KP Sharma Oli |DeshajTimes.Com) नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इसका एलान कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा। ओली 11 अक्तूबर 2015 से 3 अगस्त 2016 तक और फिर 5 फरवरी 2018 से 13 जुलाई 2021 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके

- Advertisement -

- Advertisement -

Nepal News| इससे पहले ओली ने एनसी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के समर्थन से

हैं। इससे पहले ओली ने शुक्रवार देर रात एनसी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के समर्थन से अगले प्रधानमंत्री बनने का दावा पेश किया था। उन्होंने प्रतिनिधि सभा (एचओआर) के 165 सदस्यों के हस्ताक्षर भी पेश किए थे, जिनमें से 77 उनकी पार्टी और 88 एनसी के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Junction पर जयनगर अमृतसर सरजू जमुना एक्सप्रेस के आगे कूदा शख्स, पहियों में फंसा दर्दनाक शव

Nepal News| सोमवार को अपने मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे

चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हुए ओली सोमवार को अपने मंत्रियों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। नेकपा (एमाले) और नेपाली कांग्रेस की गठबंधन सरकार के सभी महत्वपूर्ण विभागों के मंत्रियों के नाम तय कर लिये गए हैं।

Nepal News| धारा 76(2) के तहत प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति भवन शीतल निवास से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले केपी शर्मा ओली को नेपाल के संविधान की धारा 76(2) के तहत प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।

Nepal News| राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई

इसी बीच राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के प्रमुख सलाहकार डॉ. सुरेश चालिसे ने बताया कि शपथग्रहण के लिए सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे का समय तय किया गया है। शपथग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए सभी सांसदों, राजनीतिक दल के प्रमुखों, सुरक्षा प्रमुखों, प्रधान न्यायाधीश, प्रधान सेनापति, सरकार के सभी सचिवों समेत सभी प्रमुख लोगों को किया गया है।

Nepal News| उनकी मंत्रिपरिषद में सहभागी मंत्रियों के नाम

प्रधानमंत्री के साथ ही उनकी मंत्रिपरिषद में सहभागी मंत्रियों के नाम और उनके विभाग भी लगभग तय किए जा चुके हैं। नेपाली कांग्रेस के प्रकाशमान सिंह और नेकपा (एमाले) की तरफ से विष्णु पौडेल को उपप्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा रमेश लेखक को गृह मंत्रालय, विष्णु पौडेल को उपप्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री, आरजू राणा देउवा को विदेश मंत्री, प्रकाशमान सिंह को उपप्रधानमंत्री के साथ ही भौतिक पूर्वाधार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, लघु उद्यमी योजना पर RJD ने सरकार को घेरा

केपी शर्मा ओली नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। उनके सामने देश में राजनीतिक स्थिरता को फिर से बहाल करने की जिम्मेदारी होगी। 72 साल के ओली पुष्प कमल दहल प्रचंड की जगह लेंगे। दहल ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत खो दिया था। इस वजह से संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News: 1 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी देवा गुप्ता गिरफ्तार, पढ़िए मोतिहारी की मेयर प्रीति के पति देवा और STF की बड़ी सफलता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Airtel का नया धमाकेदार प्रीपेड पैक: अब मिलेगा डेटा और एंटरटेनमेंट का डबल डोज

Prepaid Pack: एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार प्रीपेड पैक...

Free Fire MAX Redeem Codes: 28 फरवरी 2026 के ताजा कोड्स से पाएं शानदार रिवार्ड्स और अनमोल स्किन्स

Free Fire MAX Redeem CodesFree Fire MAX Redeem Codes: गेमर्स अपनी गेमिंग यात्रा को...

Madhubani News: बेखौफ हुए अपराधी! बैंक कैशियर से सरेआम 30 हजार और बाइक लूटे, Madhubani और Darbhanga सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Madhubani News: बिहार में सुशासन का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है, जहां अपराधी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें