spot_img

वह आंगनबाड़ी सहायिका थी…पति हमेशा लड़ता था…अंत यह…तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दे दी जान, निकली कुंए से 4 लाशें एक साथ, कोहराम

spot_img
- Advertisement -

कैमूर से एक लोमहर्षक वारदात सामने आ रही है। जहां, घरेलू विवाद ने मौत का तांडव मचा दिया। यहां, महिला जो आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका थी, अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। चारों की जान चली गई। वारदात भगवानपुर थाना क्षेत्र के पतेरिया गांव की है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह इस घटना से कोहराम मच गया। मृतका पतरिहां गांव निवासी अजय बिंद उर्फ अनिरुद्ध बिंद की पत्नी रिंकू देवी (35 वर्ष) बताई जाती है। मृतका आंगनबाड़ी केंद्र पतरिहा की सहायिका थी। उसके मृत बच्चों में बालवीर 10 वर्ष, आर्यन 4 वर्ष व पुत्री हतीना 26 वर्ष बताई जाती है।

- Advertisement -

परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब बच्चों और महिला को घर में नहीं पाकर उन्होंने सभी की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने जब कुएं में झांककर देखा तो महिला का चप्पल पानी के ऊपर तैरता हुआ पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: सरकारी स्कूल सुधरेंगे, अब अधिकारी हर दिन करेंगे 3 स्कूलों का दौरा, जानें पूरा प्लान

किसी तरह सभी को कुआं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। घटना का कारण पति से आपसी विवाद बताया जाता है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

परिजनों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला समेत सभी बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला अपने बच्चों के साथ गांव के उत्तर दिशा से भगवानपुर नवगढ़ पथ की ओर जा रही थी, तभी कुछ देर बाद ऐसी घटना घट गई।

जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी और उसके पति अजय बिंद के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रिंकी देवी ने अपने एक बेटी और दो बेटों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जबतक सभी को कुएं से बाहर निकाला गया चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। एक साथ चार लोगों की मौत से परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...