spot_img

दरभंगा के बेलवागंज के सेल्फिया स्कूल के पास नशेबाजों का था ताश खेलने और नशीली दवा बेचने का अड्‌डा, फिर पहुंची लहेरियासराय पुलिस…

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलवागंज सेल्फिया मुहल्ले में छापेमारी कर नशे की दवा के साथ दो युवकों को धर दबोचा हैं।

- Advertisement -

दोनों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया हैं। इसमें रहमगंज मुहल्ला के अनिल राम के पुत्र अंकित कुमार (20 वर्ष) एवं बेलवागंज मुहल्ला के अशोक प्रधान के पुत्र दीपक कुमार (20)हैं।

- Advertisement -

दरअसल, लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति को सूचना मिली थी कि बेलवागंज मुहल्ला के सेल्फिया स्कूल के पास कुछ लड़के ताश खेल रहें हैं। एवं प्रतिबंधित दवा खुले आम बेच रहें हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: अरे वाह! गांव के होनहारों ने किया गौरवान्वित, शिवराम में बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

इसी सूचना पर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने सअनि विजय कुमार सिंह को सूचना देते हुये कार्रवाई के लिये कहा। सअनि विजय सिंह जब स्कूल के पास पहुंचे तो दोनों लड़के भागने लगे जिसे खदेड़कर पुलिस ने पकड़ा।

लोंगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। दोनों के जेब की जब पुलिस ने तालाशी ली तो अंकित के जेब से 15 स्टीप और दीपक के जेब से 12 स्टीप पुलिस ने बरामद किया। एक स्टीप में आठ कैप्सूल रहता हैं। दोनों को थाने लाया गया। सअनि विजय के फ़र्द बयान पर थाने में केस दर्ज किया गया। साथ ही दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...