आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोई नहीं सिर्फ लालू प्रसाद यादव। इस पद के लिए बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने नामांकन कर दिया है। इसी के साथ निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेता मौके पर मौजूद रहे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार पार्टी की कमान संभालेंगे।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
5 जुलाई 1997 को आरजेडी की स्थापना हुई थी और तबसे इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ही हैं। जनता दल से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव 1997 में पहली बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद ये लालू यादव निर्विरोध ही चुने जा रहे है। यहां तक की चारा घोटाले में सजा के बाद भी लालू निर्विरोध ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।
जानकारी के अनुसार, लालू यादव एक बार फिर निर्विरोध तरीके से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। लालू दोपहर क़रीब 12 बजे 13 वीपी हाउस स्थित पार्टी ऑफिस में नामांकन दाखिल किया। इस मौक़े पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, लालू की बेटी मिसा भारती, एमएलसी सुनील सिंह मौजूद रहे।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चुनाव संबंधी पूरी प्रक्रिया होनी है। इसके लिए निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी और सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन दिल्ली पहुंच चुके हैं। आरजेडी के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी निर्वाचन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया था