back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

सुपौल में अधिवक्ता के पुत्र और लॉ फाइनल के छात्र की गोली मारकर हत्या…दूसरे युवक का भी मर्डर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल में अपराधियों ने 24 घंटों के अंदर दो युवकों की हत्या कर दी। पहली घटना जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप की है जबकि दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के वीणा बेला रोड की है जहां अपराधियों ने सुपौल से अपने घर जा रहे एक युवक की गोली मार दी।

- Advertisement -

अपराधियों ने एक लॉ के छात्र आशीष की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सदर थाना (Supaul Sadar Police Station) के वीणा रोड की है। वहीं दूसरी घटना जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक के समीप लॉज के पास अपराधियों ने एक युवक का गला रेत कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक किशनपुर थाना क्षेत्र के कुमारगंज गांव निवासी राम सागर कुमार बताया जाता है। वह कॉफी शॉप की दुकानदार चलाता है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में मृतक के दोस्त मिथिलेश कुमार का कहना है कि शनिवार की देर शाम ही सुपौल शहर  लौटने के क्रम में शहर के डिग्री कॉलेज के समीप एक साइकिल सवार को टक्कर बाइक से लग गई थी। इस मामले में दोनों तरफ से नोंकझोंक हुई थी। उसका शव एक लॉज से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, पिछले 24 घंटे के अंदर सुपौल शहर में हत्या की एक के बाद एक दो घटनाएं घट चुकी हैं। वहीं, सोमवार को अपराधियों ने यहां एक लॉ के छात्र सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला वार्ड 15 निवासी अधिवक्ता माधव प्रसाद यादव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार की हत्या कर दी। घटना सदर थाने के वीणा रोड की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Excise Policy: कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार का साक्ष्य, केजरीवाल बोले- दिल्ली और देश की जनता की जीत

जानकारी के अनुसार, आशीष के बड़े भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह से ही उनकी 12 वर्षीय पुत्री कली प्रिया पेट दर्द से परेशान थी। मुझे ही उसको डॉक्टर से दिखाने सुपौल आना था लेकिन फसल कटनी में व्यस्त होने के कारण मैंने आशीष को ही डॉक्टर से दिखाने के लिए अपनी पत्नी और बेटी के साथ उसे सुपौल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया भीषण लू का अलर्ट!
डॉक्टरों ने रात में मरीज को भर्ती करने के लिए कहा। शाम के करीब 06 बजे मेरी बेटी को भर्ती करने के बाद अपने पिता माधव प्रसाद यादव को अस्पताल लाने के लिए घर जा रहा था। तभी वीणा बेला रोड ढपरिया बसुआर के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी। इस बार ही उसका लॉ फाइनल हुआ था।

यह भी पढ़ें:  आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: IG एम सुनील नायक की गिरफ्तारी पर लगी रोक, प्रशासनिक और सियासी हलकों में चर्चा तेज
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें