spot_img

दरभंगा में पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान की गोली मारकर हत्या, शराब से जुड़ा है मर्डर कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपट्टी पंचायत के पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। इस घटना के बाद उस इलाके में दर का माहोल है। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियो ने उसकी हत्या कर दी है।

- Advertisement -

इस बाबत सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने पूछने पर कहा कि फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने शराब के भारी मात्रा में कार्टन मिले हैं। जिसकी बरामदगी के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New Bridge: बिहार रेल ब्रिज से क्रांतिकारी दौर..तीन-तीन ट्रेनों की सरपट दौड़... पढ़िए ...कोइलवर में बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ गुजरेंगी 3 ट्रेनें

एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने कहा कि शव को बरामद कर अत्यंपरीक्षण के लिया भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है अपराधी जो भी है पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकीदार की हत्या तकरीबन सुबह के तीन बजे हुई है। इस हत्या के बाद तरह तरह के सवाल उठ रहें है। ग्रामीण कुछ भी बताने से अनभिज्ञता जाहिर कर रहें हैं।

इस बीच सवाल यह उठ रहा है कि जहां पूर्व चौकीदार प्रमोद पासवान को गोली मारी गई, वहां एक ऑटो समेत शराब के तीस कार्टन भी बरामद हुए हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पूर्व चौकीदार कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे, सेवानिवृत्ति के बाद एक पंप पर नौकरी कर रहे थे। रविवार की अहले सुबह एक ऑटो से शराब को उतारता देख वह खुद को रोक नहीं सका और शराब माफिया से भिड़ गया। नतीजतन, शराब माफिया ने पूर्व चौकीदार को गोली मार दी, और फरार हो गए।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया यानी हत्यारे वहां से भाग निकले। ऑटो समेत वहां से भारी मात्रा में तीस पेटी शराब बरामद हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...