back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पहुंची जहरीली शराब के जहरीले शातिर तक… होम्योपैथिक दवा से शराब बनाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा में जहरीली शराबकांड में 70 लोगों की मौत के बाद जो सबसे बड़ा खुलासा हुआ था वह यह कि यहां जहरीली शराब का निर्माण होमियोपैथिक दवा से किया गया था। इसके बाद अब इस मामले में दवा से शराब निर्माण करने वाले मास्टरमाइंड 35 साल के रामबाबू की गिरफ्तारी हो गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,आज यहां होमियोपैथिक दवा से शराब निर्माण करने वाले लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन हुआ था। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वहीं इस कांड में जुड़े पुलिस को भी निलंबित किया गया था। लेकिन मामले में फरार मास्टरमाइंड की खोज पुलिस अब भी कर रही थी। इस बीच बिहार पुलिस को तो नहीं लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

- Advertisement -

बिहार से फरार जहरीली शराब के मास्टरमाइंड रामबाबू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कामयाबी दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को मिली है। गिरफ्तारी के साथ एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि जहरीली शराब का निर्माण होमियोपैथिक दवा से किया गया था। जिसको पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। वही बिहार पुलिस की अबतक की कार्रवाई में 150 से अधिक शराब तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।छपरा के मशरख में जहरीली शराब पीने से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकारी आंकड़ा 38 है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: स्कूल से मनहूस खबर... फांसी से लटकी मिली युवक की लाश, हत्या- खुदकुशी की गुत्थी में पुलिस

 

होमियोपैथिक दवा से शराब बनाने वाले गिरफ्तार मास्टरमाइंड राम बाबू शराब में केमिकल डालकर उसे तैयार किया था, जिसे पीने की वजह से कई लोगों की जान चली गई थी। सारण के मशरक, मढ़ौरा, इसुआपुर और अमनौर प्रखंड में ही ये मौतें हुईं थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी करने वाले 150 से ज्यादा धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें कई लोगों को छपरा सदर अस्पताल, पीएमसीएच और एनएमसीएच में मरीजों का इलाज चल रहा है। मामले में मनवाधिकार की टीम भी लगातार जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रणबीर कपूर का बड़ा दांव: अंधेरी में फिर गुलजार होगा आरके स्टूडियो, तीन फिल्मों की शूटिंग एक साथ संभव!

Ranbir Kapoor News: बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर का सपना, उनकी विरासत आरके स्टूडियो...

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

Bhagalpur News: AI Summit में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हंगामा, भागलपुर के वकीलों ने कहा- ‘यह देश का अपमान है’

AI Summit: जब दिल्ली के भारत मंडपम में भविष्य की तकनीक पर दुनिया मंथन...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें