मई,18,2024
spot_img

पटना में LJP Ramvilas के नेता के घर फायरिंग, ईंट-पत्थर और रोड़ेबाजी, बेटे और भांजे को भी पीटा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। दानापुर के सगुना खगौल रोड में आरके पुरम मोड़ पर स्थित स्व. रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा के जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर पर हमला बोल दिया।

 

अपराधियों ने नेता के बेटे व भांजे के साथ मारपीट करते हुए दोनों की खदेड़कर पकड़ा और पटक कर पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर ईंट पत्थर चले। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने जमकर गोलीबारी भी की। मामला इतना भर था कि वह सिगरेट पी रहा था…पढ़िए पूरी खबर

 

जानकारी के अनुसार,दानापुर थाना क्षेत्र के खगौल रोड में बाइक शोरूम के पास मामूली विवाद में बड़ा बवाल हो गया।इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलीं। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चंदन यादव का बेटा और भांजा बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| घर के पास नशा करने से रोका तो...लाठी-डंडे से पीटा...खून-खराब हो गया Hi-Tech

 

वहीं, फायरिंग से आसपास सनसनी फैल गई। शुक्रवार को सरेशाम घटना का अंजाम देकर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दोनों जख्मी को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है।

 

यह भी पढ़ें:  Jale News|Darbhanga News| शंकर चौक पर पोल बना आग का शोला, फैली भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर बिजलीकर्मियों का दिमाग फ्यूज, जाले नगर परिषद के घरों में रौशनी खाक

मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है,जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। चंदन यादव ने बताया कि वह शाम में घर लौटे तभी कुछ लोग घर के पास आये और मेरे पुत्र आकाश कुमार एवं भांजा कुणाल कुमार को बाहर निकलते ही ईंट आदि से मारने लगे और फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने दोनों को पिटाई कर जख्मी कर दिया। उसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए बाइक से भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

 

दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एलजेपी नेता चंदन यादव के घर के पास बाइक का शोरूम है। यहां शोरूम का एक कर्मी चंदन यादव के घर के पास खड़ा होकर सिगरेट पी रहा था। चंदन यादव के भांजे ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में बहस हुई उसके बाद चंदन यादव के बेटे और भांजे ने उस कर्मी को पीट दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें