मई,17,2024
spot_img

आज से होगी मेरे यार की शादी….बजेंगी शहनाइयां, शादियों के ढेरों मुहूर्त

spot_img
spot_img
spot_img

आज से शहनाईं बजेंगी। इसबार जनवरी से मार्च तक शादियों के कई दिन हैं। 2023 में कई शुभ मुहूर्त हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ ऐसे शुभ मुहूर्त होते हैं, जिन दिनों में विवाह करना बेहद शुभ माना जाता है। जानिए 2023 में कब हो सकती है आपकी शादी…

मकर संक्रांति के साथ ही शादियों पर शहनाइयों की धुन रविवार से शुरू हो गई है।शादी विवाह का लग्न 15 जनवरी से लेकर 13 मार्च तक है। 13 मार्च के बाद दो मई से शादियों का लग्न शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार, एक महीने बाद शादियों का सीजन आज से लौट रहा है। रविवार को राजधानी में काफी अधिक संख्या में शादियां होंगी। 14 जनवरी तक खरमास के कारण हिंदू धर्म में शादियां वर्जित थीं। अब जनवरी से मार्च तक शादियों के कई बड़े मुहूर्त आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

हिंदू पंचांग के अनुसार 2023 में विवाह के लिए केवल 64 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 8, फरवरी में 12, मार्च में 8, मई में 13, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 शुभ माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल में ऐसे चार दिन होते हैं। उस दिन बिना मुहूर्त देखे भी विवाह या धार्मिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। इनमें आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी, वसंत पंचमी और भड़ली नवमी शामिल हैं। वहीं विवाह जैसे शुभ कार्य के लिए शुक्र का उदय स्थिति में होना जरूरी है।

हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल 2023 में 17 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए श्रेष्ठ हैं। 15 जनवरी के बाद 16, 29 जनवरी को भी शुभ मुहूर्त मिल रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा शादियां इस साल फरवरी में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

फरवरी माह में विवाह के कई शुभ दिन होते हैं। फरवरी में विवाह के लिए शुभ तिथियां 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 हैं। 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इस दिन से फिर से खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में फरवरी माह में विवाह के कुछ ही शुभ मुहूर्त हैं। इनमें से 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 मार्च को विवाह के लिए शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

अप्रैल माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं करेंगे। इसके साथ ही जून माह से चातुर्मास शुरू हो जाएगा, उसके बाद शादी जैसा कोई भी शुभ कार्य 4 महीने बाद ही शुरू हो जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें