spot_img

भयानक ऑनर किलिंग, प्रेमी-प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, एक ही जलती चिता से पुलिस ने दोनों की लाश निकाली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से भयावह खबर है जहां ऑनर किलिंग में एक प्रेमी युगल डुमरी के हीं रहने वाले बिजूल सहनी के पुत्र सोलह वर्षीय मुस्कान कुमार और जादोलाल की पंद्रह वर्षीय विनिता कुमारी माली की पहले गला रेतकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

फिर दोनों को एक ही चिता में डालकर राख करने की कोशिश हुई। मगर, पुलिस ने रंग में भंग कर दिया। पहुंच गई और चिता से दोनों की लाश निकालते हुए तहकीकात तेज कर दी है।

- Advertisement -

दोनों की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि तब तब 70 प्रतिशत तक दोनों लाशें जल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों लाशों को जांच के लिए भेज दिया।

- Advertisement -

प्रेम प्रसंग में दोनों की ऑनर किलिंग की आशंका जतायी जा रही है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। डीएसपी सदर आईपीएस राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग का मामला लगता है।

दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने जलती चिता से लाश को बाहर खींच लिया और आग पर काबू पाया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: प्रेम कहानी में एक लड़का होता है... महिला होमगार्ड, लखीसराय से ट्रेनिंग कर लौटी, फिर अगले दिन... महिला जवान लापता!

जानकारी के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव के ब्रह्म स्थान के पास एक प्रेमी जोड़े की अधजली लाश बरामद हुई है। मामला, ऑनर किलिंग का है।

दोनों शवों को सिकरहना नदी के किनारे से बरामद किया गया है। किशोर के परिजनों ने मामले में कुछ स्पष्ट नहीं बोला है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही, मौके पर पहुंच गयी है। दोनों शव करीब 75 प्रतिशत तक जल गए हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर डीएसपी श्रीराज घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। श्रीराज ने बताया कि प्रेमी युगल की हत्या कर शव जलाने की घटना में लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से लड़की के पिता घर से गायब है। पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की के मां को हिरासत में लिया है।  प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के हैं। दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं।

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जोकि परिवार को मंजूर नहीं था। मंगलवार की रात दोनों को एक साथ लड़की के परिवार वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की और फिर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: इन ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट चार्ज, यात्रियों को मिली राहत, देखें लिस्ट

मुस्कान कुमार की मां मौलेशरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि मुस्कान मंगलवार की रात नौ बजे गांव में ही डांस प्रोग्राम देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही जादोलाल ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर गला रेतकर हत्या कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी को भी मार डाला। इसके बाद दोनों की लाश को एक ही चिता पर रखकर जलाने लगा। हत्या के आरोप में लड़की की मां समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

ग्रामीणों के अनुसार मुस्कान और विनीता के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विनीता के घरवाले इस बात का विरोध करते थे। मंगलवार की रात मुस्कान विनीता से मिलने गया था।

इसी बीच विनीता के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। जब तक दोनों कुछ कहते तब तक दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह निर्मम हत्या करने वाले को पुलिस कड़ी सजा दिलवाए, ताकि गांव में ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।

यह भी पढ़ें:  Patna E-Bus Service: पटना में शुरू हो रही लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट और टाइमिंग!

पुलिस ने हत्या के आरोप में विनीता की मां बिगन देवी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर रही है। परिवार के दूसरे सदस्य फरार हैं। मुस्कान इंटर का छात्र था। घटना की सूचना सुगौली थाना की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। चिता से पुलिस ने दोनों का 75% जला हुआ शव बरामद किया। वहां से दोनों के अधजले शव को लेकर पुलिस थाना पहुंची। पुलिस ने वह रस्सी भी बरामद की है, जिससे उसे बांधा गया था।

दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों का कहना है कि लड़का, लड़की से मिलने उसके घर गया था। दोनों को पिता और अन्य परिजन ने एक साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...