back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 27, 2026
spot_img

बिहार में अंतरजातीय विवाह पर बवाल-कत्ल, लाठी, डंडा और हथियार से प्रेमी के घर हमला, बहन की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अंतरजातीय विवाह से नाराज दो परिवारों ने ऐसा तांडव मचाया है कि एक में बवाल मचा दूसरे में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला भागलपुर और बेगूसराय से जुड़ा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बेगूसराय में जहां अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के बाद बवाल हो गया। इसमें  दस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-पांच सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की है। वहीं, भागलपुर में अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की है। युवती शिवानी की उसके भाई साहिल ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में कमरूद्दीननगर गांव के ही राम बहादुर यादव की पुत्री का अरुण सिंह निषाद के पुत्र विकास कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद 13 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए और शादी कर लिया। उसी दिन से दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति कायम थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: सुल्तानगंज श्यामपुर की दक्षिणेश्वरी महागौरी मां दुर्गा...एक अलौकिक मंदिर, पढ़िए लाल बाबा, 13 अध्यायों का पाठ, 25 सालों का अखंड दीप, 50 किलो घी और तमन्ना... चांदी की दरबार

इसी दौरान सोमवार की देर रात लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा और हथियार से लैस होकर लड़का पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए आसपास के लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। मारपीट में दिलीप यादव, विजय यादव, भज्जी निषाद एवं मनोज निषाद उर्फ भुल्ला सहित कई को गंभीर रूप से चोटें आई है।

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर कैंप कर मामले को शांत करने में जुटी हुई है, लेकिन दोनों ही पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हैं तथा कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

इधर, भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव की है। युवती शिवानी की उसके भाई साहिल ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। युवती ने पिछले महीने ही जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से भागकर अंतरजातीय विवाह कर लिया था। उसके बाद से ही युवती के परिजन नाराज थे।

लड़की को उसकी मां ने सोमवार को दिवाली के मौके पर मिलने के लिए बुलाया था। घर में पूजा-पाठ होने के बाद सोमवार की रात लगभग नौ बजे साहिल ने अपनी बहन के सिर में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद से आरोपी भाई साहिल फरार है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026: अश्विन का नया अवतार और ओपनिंग सेरेमनी पर लगा ग्रहण, जानें पूरी खबर

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीज़न...

इस मार्च Renault Cars पर पाएं ₹80,000 तक की धमाकेदार छूट!

Renault Cars: अगर आप इस मार्च में एक नई कार खरीदने की योजना बना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें