back to top
7 अक्टूबर, 2024

Madhubani TOP के थानाध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में अपराधियों का मनोबल हाई है। ताजा मामला पूर्णिया का है। जहां, बीती रात अपराधियों ने मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव (SHO of Madhubani TOP)  को गोली मार दी।

वारदात को अपराधियों ने उस वक्त अंजाम दिया जब उन्हें जानकारी मिली कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, गोली लगने से थानाध्यक्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही सारे बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष की कमर में गोली लगी है। घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया और फरार हो गए। थानाध्यक्ष को आनन-फानन में शहर के होप रोड़ स्थित मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में हैं।

उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं बेखौफ बदमाशों की धड़पकड़ के लिए जिले के सारे बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी और अपर थानाध्यक्ष मरंगा को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए फोर्ड कंपनी चौक पर इकट्ठा हुए हैं।

इसके बाद दोनों पुलिस वाले अपनी पर्सनल गाड़ी से उनका पीछा कर रहे थे। इस दौरान फोर्ड कंपनी चौक पर थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव को पल्सर पर सवार दो लोग संदिग्ध लगे।

उन्होंने दोनों को रुकने को कहा। तभी बाइक सवार अपराधियों ने मधुबनी टीओपी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव पर फायरिंग कर दी। और घटना स्थल से फरार हो गए। गोली थानाध्यक्ष की कमर में लगी है।

फिलहाल उनकी हालत नाजुक है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश कुमार चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत सदर एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -