मई,18,2024
spot_img

Madhubani के लौकही लूटकांड का पर्दाफाश, 3 लुटरे सामान के साथ गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

मुख्य बातें: लूटपाट मामले के तीन अपराधी लूट के सामान के साथ गिरफ्तार,थाना क्षेत्र के अटरी गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर, बीते सोमवार को अपराधियों ने दो लोगों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को दिया था अंजाम, डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

 

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। लौकही थाना क्षेत्र के अटरी से नारी जाने वाली पक्की सड़क में नारी गांव स्थित कोसी नहर के किनारे पक्की सड़क पर बीते सोमवार की रात 9:30 बजे थाना क्षेत्र के करियौत निवासी देवकांत राय के पुत्र विवेक कुमार तथा रामविलास राय के पुत्र कुलदीप राय को कुछ अपराधियों ने चाकू के बल पर ना सिर्फ मारपीट कर जख्मी किया गया बल्कि मोटरसाईकिल, मोबाइल एवं 5800 रुपए नकद तक लूट लिए।

इस मामले में पीड़ितों ने लौकही थाने में कांड संख्या 185/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांड के सफल उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने फुलपरास एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति के नेतृृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

गठित टीम की ओर से पुलिस अधीक्षक मधुबनी सेे प्राप्त दिशा-निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त 3 अपराधी एवं कांड में लूटे गये सामानों को बरामद किया गया।

साथ ही तीन अपराधियों को धर दबोचा गया जिसके पास से पल्सर बाइक, मोबाइल, 2500 रुपए तथा चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान थाना क्षेत्र के नारी निवासी रामाशीष मुखिया के पुत्र अशोक मुखिया, देवीलाल मुखिया के पुत्र राजीव मुखिया तथा रामदेव मुखिया के पुत्र रामउदगार मुखिया के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| आइसक्रीम खाती दो साल की मासूम घर से निकलीं...दीन्ही से लौटी लाश...

डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कांड में लूटे गये शेष रूपये की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें