back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

मामी के प्यार में पागल नाबालिग भांजे ने बना लिया मामी का अश्लील वीडियो, दे रहा था शारीरिक संबंध बनाने का दबाव…मगर हो गया बड़ा कांड

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा से एक बड़ी खबर है जहां एक महिला जो रिश्ते से मामी लगती थी अपने भांजे के ब्लैकमेलिंग से तंग आकर खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

जहां, मामी के प्यार में पागल भांजे अमित कुमार ने चुपके से मामी की आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था, और बार-बार उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी से तंग आकर जितेंद्र साव की पत्नी 28 साल की पूजा देवी ने खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -

मामला नालंदा जिले के नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ले का है। जहां, पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूजा देवी तीन बच्चों की मां है। वहीं, आरोपी अभी नाबालिग बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित कुमार तीन साल पहले अपने नाना-नानी के घर आया था। इसी दौरान उसे अपनी मामी से प्यार से हो गया था। एकतरफा प्यार में वह मामी से अश्लील बातें भी करने लगा था, जिस पर उसने कई बार उसे डांटा भी था।

इसके बाद भी वह नहीं सुधरा था। उसने चुपचाप से अपनी मामी का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा था। आरोपी मृतका को ब्लैकमेल करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। आरोपी से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार, पूजा देवी का भांजा अमित कुमार हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहता है।अमित ने पूजा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पिछले एक साल से उसे ब्लैकमेलिंग कर रहा था।साथ ही वह धमकी भी देता था कि जैसा कहते हैं वैसा करते जाइए नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

तीन दिन पहले आरोपी ननिहाल आया था,तब परिवार के लोगों ने उसे समझा बुझा दिया था। लोगों के समझाने के बाद उसने इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:  Hathras News: मासूम की मौत के बाद भड़की हिंसा, पुलिस थाने पर पथराव; 26 गिरफ्तार, 12 महिलाएं शामिल

मगर अमित की हरकत बंद नहीं हो रही थी वह बार बार मामी से कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, आप वैसा ही करो नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। परिवार वालों ने भी उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी हरकतें नहीं बदली।

तंग आकर तीन बच्चों की मां पूजा ने खुदकुशी कर ली। उसकी लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। महिला के मायके वालों ने मंगलवार को पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में बड़ा सड़क हादसा: बस और कार की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

खुदकुशी की सूचना मिलने पर मृतका के मायकेवाले आनन-फानन में उसकी ससुराल पहुंचे। यहां मृतका के भाई के हाथ उसका मोबाइल लग गया।

बहन के मोबाइल का पासवर्ड वह जानता था। बहन के घर पहुंचते ही सबसे पहले मोबाइल चेक किया तो भांजे की ओर से ब्लैकमेल करने की बात लिखी गई थी। भांजे की ओर से वीडियो वायरल करने की भी धमकी देने की बात चैटिंग में लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा का दो टूक बयान, बोले- गिरफ्तारी मंजूर, लेकिन ...'मैं बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ खड़ा रहूंगा'

इधर, नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भांजे पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजन को सौंप दिया गया है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें