spot_img

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया Made In India ड्रोन कैमरा, नाम है Droni, रखेगा सब पर नजर… भाई वाह!

spot_img
- Advertisement -

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मेड-इन-इंडिया कैमरा ड्रोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Droni रखा गया है। इसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसे Garuda Aerospace ने बनाया है। कंपनी ने Droni लॉन्च के साथ कंज्यूमर ड्रोन मार्केट में एंट्री मार ली है। बता दें कि, धोनी Garuda Aerospace के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

- Advertisement -

यह कंपनी सोलर पैनल क्लीनिंग, खेत में पेस्टिसाइड स्प्रे करने, इंड्रस्ट्रियल पाइपलाइन का इंस्पेक्शन, मैपिंग, सर्वें, पब्लिक अनाउंसमेंट और डिलीवरी सर्विस के लिए ड्रोन सेवा मुहैया करवाएगी। चेन्नई में हुए इस आयोजन में नए किसान ड्रोन भी लॉन्च किया गया है। इसका इस्तेमाल कृषि सेक्टर खास तौर पर स्प्रे करने वाले एप्लीकेशन में किया जाएगा।

- Advertisement -

ड्रोनी ड्रोन को देश में ही बनाया गया है। इसको कई चीजों में उपयोग किया जा सकता है। मेक इन इंडिया ड्रोन के माध्यम से ड्रोन के क्षेत्र में कंपनी देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। ये यूजर्स को सेफ और सिक्योर ड्रोन प्रोवाइड करवाएगी।  चेन्नई में हुए Global Drone Expo में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 14 इंटरनेशनल ड्रोन कंपनियों ने भी हिस्सा लिया था। इसका इवेंट में कई नए ड्रोन को शोकेस किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

ये ड्रोन बैटरी से चलता है। किसान ड्रोन 30 एकड़ भूमि पर हर दिन पेस्टिसाइड कर सकता है।  इस इवेंट में धोनी ने बताया है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान खेती में उनकी दिलचस्पी बढ़ी। उन्होंने खेती में ड्रोन की उपयोगिता पर भी बल दिया। आधिकारिक बयान में कंपनी के फाउंडर और CEO अग्नीश्वर जयप्रकाश ने बताया कि इस प्रोडक्ट को मार्केट में 2022 के अंत तक उतार दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को क्वॉडकॉप्टर कंज्यूमर कैमरा ड्रोन लॉन्च किया। इसका नाम ‘Droni’ रखा है। इस ड्रोन को गरुण एयरोस्पेस की ओर से पूरी तरह भारत में तैयार किया गया है कि और कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर धोनी ने इसे पेश किया। बता दें, कंपनी ने यह ड्रोन इससे पहले चेन्नई में ग्लोबल ड्रोन एक्सपो में शोकेस किया था।

ड्रोनी (Droni) एक नया बैटरी से चलने वाला ड्रोन है, जिसे खास तौर से सर्विलांस और निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है। धोनी गरुण एयरोस्पेस कंपनी के सिर्फ ब्रैंड एंबेसडर ही नहीं हैं, बल्कि उनकी इसमें निवेशक के तौर पर हिस्सेदारी भी है।

लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कृषि में रुचि ली और पाया कि खेती करने वालों के लिए भी ड्रोन्स बेहद महत्वपूर्ण हैं। कंपनी ने किसान ड्रोन नाम के एक अन्य ड्रोन के लॉन्च की घोषणा की है, जिससे फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव जैसे काम हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम... चुनेंगे शिवराज, पढ़िए...BJP का बड़ा दांव!

कंपनी ने इसकी कीमत या फीचर्स की जानकारी अभी नहीं दी है और इस साल के आखिर तक ड्रोन मार्केट में आ सकता है। मार्केट लॉन्च के वक्त ही इसकी कीमत और हार्डवेयर से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...