back to top
27 नवम्बर, 2025

Kerala Fireworks Accident: देखें VIDEO | केरल में दीपावली महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, मंदिर में विस्फोट, आग के गोले में झुलसे 150 से अधिक लोग, 9 की हालत नाजुक, देखें VIDEO |

केरल के एक मंदिर में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब वहां एक उत्सव के दौरान हजारों की भीड़ जमा थी। मंदिर के पास पटाखों के स्टोरेज में अचानक आग लग गई। हादसा कासरगोड जिले में नीलेश्वरम के पास एक मंदिर में हुआ है। यहां, दीपावली से पहले उत्सव मनाया जा रहा है। पटाखों में आग लगने और फिर उसमें धमाका होने से उत्सव में शामिल 154 लोग जख्मी हैं। इनमें से नौ लोगों की हालत गंभीर है। मंदिर के पास ही पटाखों का गोदाम था जिसमें आग लगने से ये हादसा हुआ।

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

- Advertisement - Advertisement

Kerala Fireworks Accident: देखें VIDEO | केरल में दीपावली महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, मंदिर में पटाखों में विस्फोट, 150 से अधिक जख्मी, 9 की हालत नाजुक, देखें VIDEO |

- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

केरल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान भीषण हादसा (Major accident during Diwali festival in Kerala) हुआ है। इसमें 154 लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें नाै की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा, नीलेश्वरम के निकट बीती देर रात एक मंदिर में थेय्यम महोत्सव के दौरान उस दौरान हुआ जब वहां आतिशबाजी हो रही थी।

जानकारी के अनुसार, इस दौरान आतिशबाजी से आग लग गई। भगदड़ मचने से 154 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोग जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार आधी रात के बाद हुआ। इसमें अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर के निकट जमा करके रखे गए पटाखों के जखीरे में आग लग गई। आतिशबाजी के दौरान चिंगारी उस जगह जा गिरी जहां पटाखों को जमा किया गया था।

इसके बाद भीषण रूप से इलाके में आग लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे कलेक्टर और जिला पुलिस प्रमुख सहित जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने तत्काल बचाव व राहत कार्य शुरू कराया। कुल 154 लोग विस्फोट और उसके बाद मची भगदड़ में घायल हुए हैं। इनमें से 97 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

मंदिर प्रबंधन ने त्योहार के लिए लगभग 25,000 रुपये के हल्के पटाखे रखे थे, जो मंगलवार रात को समाप्त होना था। मंदिर समिति के दो सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। मंदिर प्रबंधन की तरफ से इतने व्यापक स्तर पर आतिशबाजी के लिए अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया के GD गोयनका पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम, निरीक्षण टीम ने जमकर की तारीफ

पूर्णिया न्यूज़: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना किसी भी संस्थान के लिए...

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री पर ED का शिकंजा, 9 ठिकानों पर छापेमारी में 33 लाख कैश बरामद

राजधानी पटना सहित बिहार के कई शहरों में शुक्रवार की सुबह से ही सरकारी...

रोसड़ा नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों की नकदी-जेवर बरामद, मचा हड़कंप

समस्तीपुर। रोसड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे नगर परिषद क्षेत्र...

ऑपरेशन थिएटर में मरीज, डॉक्टर साहब घर पर! मुजफ्फरपुर MCH में जान से खिलवाड़ पर मचा बवाल

मुजफ्फरपुर न्यूज़ बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें