spot_img

दरभंगा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई के बाद Madhubani ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार पर गाज तय

spot_img
- Advertisement -

संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। आय से अधिक संपत्ति मामले में मधुबनी जिला स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार पर आने वाले कुछ ही दिनों में गाज गिरना तय हो गया है।

- Advertisement -

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने दरभंगा डीएम के सहायक जयप्रकाश सिन्हा एवं उनके दामाद ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय स्थित न्यू पंडा सराय घर एवं प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर 27 लाख रुपए, आधा किलो सोने के जेवरात, 08 बैंक खाते का पासबुक, कई भूखंड के कागजात सहित बैंक लॉकर का चाबी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

सुभाष के घर से नगदी समेत पैसों की बरामदगी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। सुभाष कुमार के घर पर जैसे हीं निगरानी विभाग के अधिकारी पहुंचे परिजनों ने रुपयों से भरा बोरा को घर के पीछे जंगल में फेंक दिया लेकिन फेंकने के दौरान निगरानी विभाग के किसी पदाधिकारी ने बोरा फेंकते देख लिया।

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

पुलिस कर्मियों के सहयोग से जंगल से रुपयों से भरा बोरा निकाल कर लाने के बाद रुपए की गिनती की गई जिसमें 25 लाख रुपए सहित कुल 27 लाख रुपए की बरामदगी हुई। निगरानी विभाग की टीम में कुल चौबीस-पचीस पदाधिकारी शामिल थे। साथ ही दर्जनों पुलिसकर्मी छापामारी दल में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:  Nalanda Harsh Firing: होने वाली थी छोटू की शादी, दोस्त के तिलक में गया, बार बालाओं के नाच में चली गोली, मौत

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

14 अधिकारी सुभाष कुमार के आवास पर छापेमारी कर रहें थे तो करीब 12 अधिकारी जेल कोना स्थित व्यवसायिक टावर पर छापामारी कर रहे हैं। छापामारी के एक दल का नेतृत्व निगरानी के डीएसपी संजय कुमार एवं दूसरे टीम का नेतृत्व निगरानी डीएसपी कन्हैया लाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: जेडीयू को आज मिलेगा नया नेता, नीतीश युग के बाद कौन संभालेगा कमान? Bihar में बड़ा उलटफेर

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

बताया जाता है कि सुभाष कुमार ग्रामीण कार्य प्रमंडल के प्रधान लिपिक के पद पर पूर्व में दरभंगा में कार्यरत थे। जिनका स्थानांतरण पिछले वर्ष मधुबनी कर दिया गया था। लेकिन सुभाष ऊंची पहुंच के कारण दरभंगा स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में प्रतिनियुक्त करा लिये हैं। सुभाष कुमार अपनी पत्नी पम्मी कुमारी के नाम से एक कंपनी भी चलाते हैं।

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: जेडीयू रणनीति में ज़ोरदार तेज़ी, नीतीश के 'सिपाही' घर-घर पहुंचाएंगे बात, फ्लोर टेस्ट पर क्या बोले निशांत

सुभाष के ससुर जयप्रकाश सिन्हा के घर में भी छापेमारी की गई लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। निगरानी के डीएसपी कन्हैया लाल ने बताया कि आय से अधिक मामले में निगरानी थाना में 04/23 मामला दर्ज करने के बाद छापामारी की गई है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

कुछ माह पूर्व भी ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार के पास से 70 लाख रुपए नकदी की बरामदगी हुई थी। अनिल कुमार रुपयों से भरा बैग लेकर पटना जा रहे थे जहां वाहन चेकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर में पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे।

Darbhanga और Madhubani में ऊंची रसूख रखने वाले ससुर-दामाद के घर समेत मॉल में विजिलेंस की रेड देखिए : Deshaj Times Tv LIVE

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर में शादी से लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पढ़िए कैसे पिकअप सवारों ने रॉड से पीटकर मार डाला!

Muzaffarpur Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां...

Patna Ganga Encroachment: गंगा किनारे चला बुलडोजर, 35 पक्के अवैध ढांचे ध्वस्त, वसूला जुर्माना

Patna Ganga Encroachment: पटना में गंगा किनारे अवैध कब्जों पर प्रशासन का चाबुक जारी...

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में कूड़े के ठेले में मिली मासूम की लाश, हंगामा Big Mystery

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Saran News: सारण मंदिर में तोड़फोड़, काली की पिंडी किया क्षतिग्रस्त, पढ़िए अंधेरे का फायदा उठा कर की गई वारदात?

मंदिर में तोड़फोड़: बिहार के सारण से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने...