spot_img

वियतनाम के रक्षा मंत्री को अवैध गाइड ने ताजमहल घुमाया, प्रोटोकॉल में बड़ी चूक, 35 मिनट के अंदर ताजमहल देखकर चले गए

spot_img
- Advertisement -

वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर कल दिल्‍ली पहुंचे। उनका भारत प्रवास के दौरान आगरा जाने का कार्यक्रम पहले से तय था।

- Advertisement -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने के लिए वियतनाम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने वाले हैं। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

- Advertisement -

भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं जो द्विपक्षीय रक्षा संबंधों का एक मजबूत स्तंभ हैं। मगर, इस बीच जो जानकारी आ रही है वह चौंकाती है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया। प्रोटोकॉल में बड़ी चूक सामने आई है।

पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

जानकारी के अनुसार,वियतनाम के रक्षा मंत्री जेन फान वांग जियांग को रविवार को अवैध गाइड ने ताजमहल में घुमाया।

यह भी पढ़ें:  LPG Cylinder विवाद: कैमूर में पुलिस ने काटा गैस एजेंसी की गाड़ियों का चालान, मचा भारी बवाल
पुलिस, प्रशासन और एएसआई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार वीआईपी को शू कवर-भी पुराने दिए गए। इसके अलावा प्रवेश के समय भी सुरक्षा कारणों से काफी देर उन्हें गेट के बाहर खड़ा रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Health Crisis: तेजस्वी का हमला, बोले- 'बिहार के स्वास्थ्य विभाग पर अमंगल दोष'... रहेगा सिर्फ कबूतर रे!

स्टे गाइड की ओर से राष्ट्रीय अतिथि को गाइड किया गया है। मामले की जानकारी होने के बाद पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ जांच करने की बात कह रहे हैं।

वियतनाम के रक्षा मंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार सुबह 11 बजे ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आए। शिल्पग्राम से गोल्फ कार्ट से पूर्वी गेट पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ शाकिर कुरैशी नाम का गाइड था, जिसे विदेशी पर्यटकों को घुमाने की अनुमति नहीं है। शाकिर रक्षा मंत्री को लेकर ताजमहल पहुंचा। मुख्य गुंबद तक वीआईपी को लेकर गया।

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि गाइड की जांच कराई जा रही है। एएसआई ने गाइड नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: बस 5 मिनट में, ज्वेलरी कारोबारी से 40 लाख की लूट, Darbhanga के बाद सकते में मुजफ्फरपुर!

एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम का कहना है कि गाइड मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर व मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने ट्रैवल एजेंट के माध्यम से उपलब्ध कराया है। हमने सिर्फ मजिस्ट्रेट उपलब्ध कराया।

एसडीएम ताज अभय सिंह का कहना है कि गाइड फर्जी है या असली इसका सत्यापन कराया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान रक्षा मंत्री के साथ गाइड के फोटो व वीडियो वायरल हुए। वीआईपी के प्रोटोकॉल में लापरवाही सामने आने के बाद अफसर लीपापोती करते नजर आए। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि गाइड की जांच कराई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC भारत गौरव ट्रेन: बिहार के यात्रियों को 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन: धार्मिक यात्रा के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! भारतीय रेलवे...

Darbhanga News: सुबह 4 बजे खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी जा रहे युवक की मौत! पढ़िए कुंवरजी सहनी, दावे और तीखा हमला!

गैस सिलेंडर संकट: दरभंगा में गैस के लिए दर-दर भटकना एक युवक को भारी...

Darbhanga News: दरभंगा में पेयजल की किल्लत पर नपेंगे अफसर – ‘शिकायत मिली तो खैर नहीं!’

पेयजल आपूर्ति: दरभंगा में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत की...