back to top
25 जून, 2024
spot_img

National Politics: ममता और केजरीवाल…दो CM इस्तीफे पर क्यों?

spot_img
Advertisement
Advertisement

मनोज श्रीवास्तव। National Politics: आखिर ममता और केजरीवाल…इस्तीफे पर आमादा क्यों? क्या देश की राजनीति का मिजाज बदल रहा है। क्या,ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल अलग राजनीतिक ( After all, why are two CMs, Mamta and Kejriwal, on resignation?) दिशा में आगे बढ़ने वाले हैं।

सीएम पद छोड़ने के बीच उठ खड़े हुए कई सवाल

क्या, अरविंद की रिहाई, चंद्रचूड़ के गणेश उत्सव के बाद की उपज है। क्या ममता का बंगाल के डॉक्टरों को बार-बार न्यौता और अल्टीमेटम, राजनीति की अगली कड़ी है। क्या, देश में फिर एक नई राजनीति देखने को मिलेंगी। तमाम, ऐसे सवाल हैं जो क्षितिज पर अचानक ममता बनर्जी और केजरीवाल के सीएम पद छोड़ने के बीच उठ खड़े हुए हैं।

क्या बिहार में भी चुनाव जल्द होंगे।

क्या बिहार में भी चुनाव जल्द होंगे। क्या सीएम नीतीश कुमार पलटने वाले हैं। सादगी की चर्चा फिजाओं में हैं, जहां राजद जदयू पर हमलावर है। बीजेपी की राग और जदयू की ताल में कुछ अलग संगीत के पाश्च संगीत सुनाई पड़ रहे। ऐसे में, क्यों? कैसे?? कौन? जहां, राजनीतिक इतिहास गवाह है। कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी यदि कुर्सी सौंपी जाती है, तो वह सत्ता का नया केंद्र बनकर उभरता है। मसलन, चंपई सोरेन, हालिया उदाहरण।

केजरीवाल और ममता बनर्जी नए चंपई की तलाश में

तो क्या अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी नए चंपई की तलाश में हैं। क्या, दिल्ली और बंगाल को नया चंपई मिलेगा। हालांकि, आप का इस चंपई से विरोध है। संजय सिंह हों या आतिशी, चंपई शब्द से परहेज करते मिले। मगर, सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जहां, सफेद पोश लोग रात में पीते हैं तो उन्हें पकड़ने वाला कोई नहीं है, गरीब थोड़ा भी पीता है तो उन्हें पकड़ लिया जाता है।

बिहार में शराब की जाम है, टकरा रही…

बिहार में शराब की जाम टकरा रही। खुद जदयू के नेता से लेकर जीतन राम मांझी तक शराबबंदी पर सवाल खड़े कर चुके हैं। मगर, सियासी जाम की टकराहट, अजीब है। विजेंद्र यादव की नई तीर सीधा जदयू के सीने में जा घुसी है। मैं जदयू में नहीं हूं। फिर कहां हैं विजेंद्र यादव जी? क्या?

बंगाल का चुनाव 2026 में है। पूरा मामला, लाइव स्ट्रिमिंग में

बंगाल का चुनाव 2026 में है। ममता बनर्जी अपनी कुर्सी को बरकरार रखना चाहती हैं, या कोई और? पिछले 48 घंटों में दो बड़े राज्यों के सीएम अचानक इस्तीफे की बैकफुट पर क्यों? पूरा मामला, लाइव स्ट्रिमिंग में चल रहा है। इमोशनल कॉर्ड के खेल, आखिर जनता को क्या संदेश देने की तस्वीर है। हरियाणा में चुनाव है। वहां सरगर्मी है। कांग्रेस है, बीजेपी है तो आम आदमी पार्टी है, कुछ क्षेत्रिय दल हैं, जम्मू कश्मीर में क्या है? बस चुनाव हैं। फर्क है तो दोनों सीएम के इस्तीफे देने के अंदाज का। अरविंद दो दिनों की वक्त पर काम कर रहे। ममता की दो टूक, आप कहें तो इस्तीफा दे दूं…।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें