back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

देखते ही देखते चंद घंटों में 8 लोगों की संदिग्ध मौत…जहरीली शराब और डायरिया में फंसी मौत की गुत्थी, कई की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी जिले में संदिग्ध अवस्था में बारी बारी से आठ लोगों की मौत हो गई है। जिले के तीन प्रखंड के विभिन्न गांव से मौत कि सूचना है। इन मौतों को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ घंटों के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आठ लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मौतें जहरीली शराब पीने से मौत हुई हैं, जिन लोगों की जान बच गई है, उन्होंने भी ये स्वीकार किया है कि उन लोगों ने भी वही शराब पी थी, जिसकी वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जिला प्रशासन इन मौत को डायरिया बताने में मशगूल है। पर मोतिहारी प्रशासन के दावे की पोल सदर अस्पताल का इमरजेंसी रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड खोल रहा है क्योंकि शराब पीने वालों ने कैमरे के सामने प्रशासन के झूठे दावों की पोल खोल कर रख दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Women Empowerment Scheme: 25 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 2500 करोड़, मुख्यमंत्री ने दी सौगात

घटना जिले के हरसिद्धि,पहाडपुर व तुरकौलिया में घटित हुई है। कुछ लोग जहरीली शराब पीने से इनकी मौत की बात बता रहे हैं, तो प्रशासन की ओर से डायरिया से मौत की संभावना जताई जा रही हैं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि में पहली मौत हुई, मौत का यह सिलसिल शुक्रवार के देर रात तक चला। वहीं मृतकों की संख्या आठ तक पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, कल सोशल मीडिया पर जहरीली शराब से हरसिद्धि के मठ लोहियार में पिता पुत्र की मौत की खबर के बाद उत्पाद अधीक्षक सहित जिला से लेकर प्रखण्ड स्तर तक कि प्रशासन व मेडिकल टीम के उक्त गांव में पहुंचकर जांच की। उसके बाद प्रशासन ने इस मौत का कारण डायरिया बताया।

हालांकि लोगो ने कहा कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है।स्थानीय लोगो ने सवाल उठाया है,कि पिता पुत्र की मौत की चर्चा सुर्खियों में रही तो प्रशासन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को आनन फानन में दाहसंस्कार क्यों करवा दिया?

शुक्रवार दोपहर से अब तक 8 लोगो की हुई मौत हुई है।जिसमे तुरकौलिया के ध्रुव पासवान,छोटू पासवान,अशोक पासवान और रामेश्वर राम और हरसिद्धि के पिता पुत्र परमेंद्र दास और नवल दास, पहाड़पुर के टुनटुन सिंह व भूटन मांझी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Junction Green Park: पटना जंक्शन पर बनेगा 'ट्रायंगल पार्क', मिलेगी जाम से मुक्ति और हरियाली की सौगात!

वहीं, पहाड़पुर के भोला प्रसाद व एक अन्य की हालत नाजुक है। जिसका इलाज चल रहा है।प्रशासन व मेडिकल टीम जांच में जुटी है। संदिग्ध मौत के कारणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मामले में सिविल सर्जन ने नहीं कर रहे है कि मौत कि वजह क्या है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...

बिना JEE Main के IIT में करें मनचाहे कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

JEE Main: आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें