spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पुलिस की बड़ी कामयाबी, दरभंगा से 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की कई बाइक बरामद

spot_img
- Advertisement -
कुशेश्वरस्थान। स्थानीय पुलिस ने दरभंगा से तीन बाइक चोर को गिरफ्तार कर पिछले कुछ दिनों में प्रखंड क्षेत्र से हुई बाइक चोरी के घटना को उद्भेदन करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से विभिन्न कंपनियों के चोरी की तीन बाइक भी बरामद करने सफल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में दरभंगा बेंता थाना अध्यक्ष सरवर आलम एवं टेक्निकल टीम के सहयोग से पुलिस ने दरभंगा के इन्द्रानगर कोलनी में किराया के मकान में रह रहे दो सहोदर भाई घनश्यामपुर थाना के आसी निवासी बासुदेव महतो के पुत्र शम्भू महतो (23 वर्ष) तथा सुभाष कुमार महतो ( 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दरभंगा बहादुरपुर थाना के दिलावरपुर निवासी मो0 आफताब आलम के पुत्र मोटरसाइकिल मैकेनिक मो0 साजिद ( 23 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। गिरफ्तार व्यक्ति से एक उजला एवं एक ब्लू रंग के अपाची बरामद किया गया। वहीं एक ब्लू रंग के अपाची बाइक कलवाही थाना पुलिस ने बरामद किया। इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों से 7 मास्टर चाबी तथा 3 मोबाइल जब्त किया गया।
बरामद किए गए 2 बाइक सावन के पहले एवं दूसरे सोमवारी को कुशेश्वरस्थान से चोरी हुई थी। वहीं तीसरे बाइक बिरौल थाना से मई माह में चोरी हुई थी। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान शम्भू एवं सुभाष दोनों बाइक चोरी के साथ साथ अवैध शराब के धंधे में संलिप्त रहने की बात स्वीकार किया है।
वहीं इसके तीसरे भाई भी इस धंधे में संलिप्त पाए गए। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। जबकि मो. साजिद मेकेनिक है।वह चोरी के बाइक को मोटिफाई करने का काम करता है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पहले शम्भू एवं सुभाष नेपाल से भारी मात्रा में बाइक से नेपाली शराब लाने के दौरान पुलिस के पीछा करने पर बाइक दुर्घटना में घायल हो गया
लेकिन दुर्घटना स्थल पर बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहे। दोनों भाई इन्द्रानगर कोलनी स्थित अपने भाड़े के मकान में इलाजरत थे। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। श्री कुमार ने बताया कि गुरुवार को तीनों बाइक चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में 'Land Grabbing Gang' का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है 'Land Grabbing Gang' का मॉड्यूल?
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल…Nitish राज्यसभा MP… PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

राज्यसभा सांसद: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।...

Darbhanga Railway News: गर्मियों में यात्रियों को सौगात: गोंदिया-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें रूट और टाइमिंग

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं या...

Bhagalpur News: भागलपुर में ‘Land Grabbing Gang’ का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है ‘Land Grabbing Gang’ का मॉड्यूल?

Land Grabbing Gang: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने...