मई,17,2024
spot_img

साल का आखिरी विवाह मुहूर्त 15 को, 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास

spot_img
spot_img
spot_img

साल का आखिरी विवाह मुहूर्त 15 दिसम्बर को रहेगा। फिर 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ धनुर्मास शुरू हो जाएगा। इसे खरमास भी कहा जाता है। ज्योतिष ग्रंथों के मुताबिक इस दौरान मांगलिक काम नहीं किए जा सकते। इसके बाद विवाह के लिए सीधे अगले साल जनवरी 2023 में मुहूर्त मिलेगा।

इस साल दिसंबर के महीने में शादी, सगाई के कई शुभ मुहूर्त हैं। इस माह में शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी प्रकार के शुभ कार्य के लिए कई शुभ तिथियां हैं। इस साल 24 नवंबर से शुरू हुआ शादी का लग्न 16 दिसंबर तक रहेगा। 16 दिसंबर के बाद से खरमास शुरू हो रहा है, जो 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू धर्म में खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

साथ ही दिसम्बर में विशेष पर्व, व्रत के साथ ही कई शुभ योग और महापुरुषों की जयंती सहित कई आयोजन खास हैं। नौ दिसम्बर से पौष माह की शुरुआत होगी। इस महीने प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, एकादशी, रुक्मिणी अष्टमी और क्रिसमस हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत पर बड़ा बवाल, थाने को आग में झोंका, तोड़-फोड़, पुलिसकर्मियों पर पथराव

पंडित सदानंद झा ने बताया कि इस माह में व्रत, दान पुण्य और तीर्थ स्नान का कई गुना फल मिलेगा। इस महीने दस सर्वार्थसिद्धि योग और 11 शुभ तिथियां हैं। इनमें वाहन, संपत्ति, आभूषण की खरीदारी की जा सकती है। 11 दिसंबर को शाम 6.43 से 12 दिसंबर को रात 9.21 बजे तक रवि-सोम पुष्य का संयोग रहेगा।

12 दिसम्बर को एक साथ यायीजय योग सर्वार्थ सिद्धयोग, 13 को सर्वार्थ सिद्ध योग और रवियोग बन रहा है। पाठक ने बताया कि 16 दिसम्बर को रुक्मिणी अष्टमी के दिनकृष्ण, रुक्मिणी और प्रद्युम्न का पूजन करें और भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक इस दिन व्रत रखता है, सौभाग्यवती महिलाओं को भोजन कराकर वस्त्र दान करता है, मान्यता है कि इससे रुक्मिणी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें