back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Lucknow के Hotel लेवाना में लगी भीषण आग, अग्निकांड में अब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में लगी अग्निकांड में अब चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। दो लोगों की मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन और स्वयं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सात से अधिक लोग झुलसे हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, होटल में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया और रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हजरतगंज इलाके के एक होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग होटल लिवाना में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं।

- Advertisement -

हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।Lucknow के Hotel लेवाना में लगी भीषण आग, अग्निकांड में अब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई की हालत नाजुकइधर झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड की उच्चस्त्रीय जांच होगी, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, चलाईं 21 होली स्पेशल ट्रेनें, अब नहीं होगी घर जाने की दिक्कत!

शहर के पॉश इलाका हजरतगंज में लेवाना होटल है। इस होटल में करीब 30 कमरे है, जिसमें की 18 कमरे बुक थे। सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे के दरमियान होटल लेवाना सुईट में आग गई। द्वितीय और तृतीय तल को चपेट में लेने के बाद होटल में धुंआ भर गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। होटल में इमरजेंसी व्यवस्था ने होने की वजह से होटल में ठहरे लोग मदद को लेकर चीखने-चिल्लाने लगे।

इधर घटना की जानकारी होने पर 15 से अधिक दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गए। फायर कर्मचारी और पुलिस ने होटल का शीशा तोड़कर सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला। लोगों को बचाने में फायरकर्मी चन्द्रेश कुमार भी झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचा गया। झुलसे लोगों अंश कौसिक, कामिनी, मोना, राजकुमार, आनंद उपाध्याय, श्रवण और फायर कर्मी प्रदीप का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लिवाना होटल में भीषण आग लगी है। आग में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है। अभी तक होटल के अंदर से 20 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। कुछ लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल कर्मी भी बेहोश हो गया है। अब तक करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। तीसरी मंजिल की आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर करीब छह एम्बुलेंस और पहुंच गई हैं। रास्ते को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026:बांग्लादेश क्रिकेट टीम से जुड़ी BIG NEWS सलाहुद्दीन ने आसिफ नजरुल को घेरा, कहा 'इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है कोई!'

होटल में ठहरे अंश कौसिक के मुताबिक, होटल में सुबह आठ बजे के दरमियान आग लगी, जब वे सो रहे थे। अचानक जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो उनकी नींद खुल गई। बाहर देखा तो ही धुंआ ही धुंआ था। थोड़ी देर में धूआ उनके कमरे भी पहुंचा तो उनका भी दम घुटने लगा। अस्पताल के सीएमएस आरपी सिंह के मुताबिक होटल में हुई घटना में झुलसे लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस घटना में दम घुटने से दो लोगों की मौत हुई है।

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nuclear Power Plant: बिहार न्यूक्लियर पावर प्लांट से बिहार में बिजली संकट होगा दूर? इन दो जिलों में लग सकता है परमाणु ऊर्जा संयंत्र

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते होटल में आग लग गई है। सभी को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जायेगी। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि होटल मानक और फायर उपकरणों की जांच होगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इधर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से जुड़ी सभी फाइलों को तलब किया है। पुलिस कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग यहां पर रुके हुए थे, जिसमें से 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, इसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

मरीजों का हालचाल लेने पहुंचे योगी-ब्रजेश पाठकLucknow के Hotel लेवाना में लगी भीषण आग, अग्निकांड में अब तक चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई की हालत नाजुकलेवाना होटल में झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे। मरीजों का उनका हालचाल पूछने के बाद अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर को जाँच के आदेश दिए हैं। इधर, मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, इसमें जो भी दोषी होगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साउथ एक्ट्रेसेज ने मचाया धमाल, बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को पछाड़कर बनीं नंबर वन!

South Actresses News: बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने वाली हसीनाएं अब साउथ की पावरफुल...

IIM Recruitment: IIM मुंबई में एसोसिएट मैनेजर सहित कई पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

IIM Recruitment: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) मुंबई में नौकरी का सपना देख रहे...

भारतीय Stock Market में विदेशी निवेश: फरवरी 2026 में FIIs ने दिखाया भरोसा

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs)...

BSNL का नया ₹449 प्लान: लंबी वैधता के साथ किफायती BSNL Plan

BSNL Plan: अगर आप भी हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति चाहते हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें