back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान मंदिर में नाबालिग की बुड्डे से शादी, पढ़िए DeshajTimes.com का ग्राउंड Fact Check

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। देशज टाइम्स खबर लिखता है। उसकी तह तक बना रहता है। खासकर, वैसी खबरें, जो वायरल है। हम लगातार उन खबरों की Fact Check करते हैं। सच को सच और झूठ को बेनकाब करते हैं। ताजा मामला, कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में नाबालिग लड़की की शादी का है। यहां शादी की वीडियो जब से वायरल हुईं। देशज टाइम्स की टीम ने उसकी पड़ताल उसी दिन से कर दी। हालांकि, यह खबर छपते ही देशज टाइम्स की टीम जुटी और सही और गलत का फर्क लेकर अपने पाठकों के प्रति प्रतिबद्वता की मिसाल कायम की है। पढ़िए खबर की पूरी पोस्टमार्टम के बाद ताजा रिपोर्ट…. 

- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में 13 वर्ष की नाबालिक लड़की का 60 वर्ष के बुड्डे से शादी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की कुशेश्वरस्थान के मधुवन की बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गलमा धाम में शिव-पार्वती विवाह की धूम, जानिए Mahashivratri पर कब निकलेगी भोलेनाथ की बारात और क्या है रुद्राभिषेक का समय

इस वायरल वीडियो के आलोक में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने बिना पड़ताल किए खूब चलाया। वीडियो वायरल होने के बाद देशज टाइम्स टीम ने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की। वायरल वीडियो में जिस लड़की की शादी हो रही है, वह सच में कुशेश्वरस्थान के मधुवन गांव की रहने वाली है। लड़की की शादी उसके ननिहाल में की गई है।

- Advertisement -

सूत्र बताते हैं कि जिस मंच पर यह पहली बार ब्रेक हुई, वहां खबर बिना सच्चाई जाने पाठकों तक परोस दिया गया, जो जो गलत है। लड़की का ननिहाल समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा अनुमंडल में है। और लड़की की उम्र 20 वर्ष 3 महीने है।

यह भी पढ़ें:  Holi Special Trains: होली स्पेशल ट्रेनों से घर लौटना हुआ आसान, रेलवे ने जारी की 26 विशेष ट्रेनों की समय-सारणी, कुछ और की घोषणा जल्द

यह बात सत्य है कि 20 वर्ष की लड़की की शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से उसके परिवार के लोगों ने करा दी। पर यह शादी उसके परिवार के मर्जी से की गई ना कि जबरन।

पड़ताल के दौरान देशज टाइम्स की टीम के हांथ जो सबूत मिले हैं वह वायरल वीडियो का खंडन करता है। क्योंकि, मधुवन निवासी बुलन मालाकार की पुत्री जो वीडियो में वायरल हो रही है, उसका जन्म तिथि पांच अप्रैल 2003 है।

इस शादी के बाद से उसके परिवार के सभी लोग अब तक गांव लौटकर नहीं आए हैं। वहीं, इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन लड़की एवं उसके परिजन को ढूंढ रही है, ताकि सच्चाई का पता चल सके। देशज टाइम्स अपने पाठकों को भरोसा दिलाता है कि उसके परिजन जब लौटकर गांव आएंगें और जो सच्चाई उनसे पुलिस के पास पहुंचेगी, देदेशज टाइम्स की टीमसबसे पहले वह भी आपतक लेकर आएगा।

वहीं, स्थानीय भूपेश भारती, आलोक कुमार, अमर यादव सहित दर्जनों लोग बताते है कि मीडिया जो भी दिखती और लिखती है उस पर लोग भरोसा करते हैं पर आजकल यूट्यूबर के उगने व  वियू पाने के लिए कुछ भी गलत, बिना सच्चाई जाने चलाने से माहौल खराब हो रहा है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि यह शादी कुशेश्वरस्थान के किसी मंदिर में नहीं हुई है। और ना ही लड़की की उम्र 13 साल है। इस खबर की पूरी पड़ताल की जा रही है। आगे भी हम इसकी तहकीकात करते रहेंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें