back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

नाबालिग बहनों का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म फिर दोनों को ऑर्केस्ट्रा में बेचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बगहा से बड़ी खबर है जहां दरिंदगी की ऐसी खबर है जिसमें सगी बहनों को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं दुष्कर्मियों ने उसे बाद में ऑर्केस्ट्रा में बेच डाला।

- Advertisement -

सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर गांव के दो युवकों ने रेप किया।  फिर दोनों को ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया जहां उन्हें दूसरों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने अपहरण के एक माह बाद शुक्रवार को नाबालिगों को छुड़ाया और ऑर्केस्ट्रा की संचालिका व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

मामले की एक माह बाद जब परत खुली तो FIR दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है जहां, दो सगी नाबालिग बहनों को अगवा कर रेप किया गया है। और, फिर ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया। इस मामले में एक महीने बाद परिजनों ने FIR कराई। पुलिस ने बच्चियों को बरामद कर लिया है। और आरोपी भी पकड़े गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indian Railway: अब विशेष ट्रेनें बनेंगी 'अमृत भारत एक्सप्रेस', रेल यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

पूरा मामला धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां कुछ बदमाशों ने पहले दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण किया गया। उसके बाद दोनों के साथ गंदा काम करने के बाद उन्हें ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया। यहां भी उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 23 जून की रात में दोनों सगी बहनें शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। हमलोग उसे ढूंढ़ रहे थे। तभी अपहरण कतार्ओं ने 29 जून को फोन कर कहा कि आपकी बेटियां सुरक्षित हैं, घबराएं नहीं। दोनों जल्द लौट आएंगी। तब हम लोग दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे।

वहीं, 19 जुलाई को फोन कर कहा कि दोनों नहीं लौटेगी। परिजनों ने दोनों नाबालिगों के अपहरण की एफआईआर 20 जुलाई को दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के फोन लोकेशन के आधार पर ऑक्रेस्ट्रा में छापेमारी की और दोनों किशोरियों को वहां से बाहर निकाला।

इसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों को कुछ युवकों ने बहलाकर अगवा कर लिया। कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया। यहां कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, Bihar की लाखों महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस कनेक्शन

इधर, इस मामले में दोनों युवतियों के बयान के आधार पर ऑर्केस्ट्रा संचालिका ज्योति कुमारी और अपहरण करनेवाले दोनों आरोपी सागर कुमार व सोनू कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। फिलहाल सभी के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अपनी कार को चमकाएं: घर पर ही Car Scratch Repair के आसान तरीके

Car Scratch Repair: क्या आपकी चमचमाती कार पर आ गए हैं मामूली स्क्रैच, जो...

Ishan Kishan: आईसीसी टी20आई रैंकिंग में ईशान किशन की शानदार उछाल, अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार!

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी और विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल...

आज का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों और नक्षत्रों का नृत्य, प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें