back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

बिहार में फिर मॉब लिंचिंग, चोरी और सेंघमारी करते धराए दो चारों की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

किशनगंज से लगातार मॉब लिंचिंग की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला भी वहीं से जुड़ा है जहां जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जीरनगाछ पंचायत में मॉब लांचिंग की घटना को अंजाम देते हुए उग्र भीड़ ने कथित तौर पर चोरी करने पहुंचे दो युवकों को पीट-पीटकर मार डाला। पिटाई से मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि ग्रामीणों ने सोमवार को दो चोरों की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते दोनों चोरों की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि चोरी करने आए दोनों चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था।

- Advertisement -

जानकारी  के मुताबिक जिरनगाछ पंचायत के वार्ड नं 04 में स्थित आदिवासी टोला माटीखुरा में सेंधमारी करते जिरनगाछ पंचायत के मो. जलाल एवं मो. जुल्फेकार को सेंघमारी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों की जमकर पीटाई कर दी। इससे दोनों चोर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों चोर का इलाके में काफी आतंक था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Railway Security: अब 'तीसरी आंख' की निगरानी में झंझारपुर जंक्शन, आधुनिक तकनीक से लैस होगा नियंत्रण केंद्र

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किशनगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है। घटना के बाद से ही इलाके में अफरातफरी और लोग भय के माहौल में हैं। इस को लेकर इलाके में चर्चा विषय बना हुआ है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की घटना सहित कई घटनाओं को अंजाम देता था लगातार 15 दिनों से इसका पीछा किया जा रहा था। अंत में बीती रात को दोनों पकड़ा गया और जिसके घर का सामान चोरी किया जा रहा था उन्हीं लोगों ने पीटा है।

पुलिस ने पूरे मामले को अपने निगरानी में लेते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। रिपोर्ट के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी लोग मेरा भाई व भगिना को मारा है। इस कारण मौके पर मौत हो गई है। हमको सुबह 8 बजे पता चला तब हमलोग सदर अस्पताल आए हैं। परिजन ने बताया कि दोनों नशा करता था। परिजन से पूछने पर की क्यों मारा है इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

SA vs NZ T20: केशव महाराज के धुरंधरों ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा, पहले टी20 में धमाकेदार आगाज

SA vs NZ T20: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबले की गर्माहट महसूस...

आलिया भट्ट: मां सोनी राजदान ने बर्थडे पर लिखा भावुक पोस्ट, फैंस हुए इमोशनल

Alia Bhatt News: बॉलीवुड की चहेती अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना...

चैत्र नवरात्रि 2026: कलश स्थापना पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व, जो 19 मार्च से आरंभ...

भारत का नया Fuel Price प्लान: क्या रिफाइनरियों पर पड़ेगा बोझ?

Fuel Price: मिडिल ईस्ट में पनपे भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में संभावित बाधाओं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें