spot_img

एचडीएफसी बैंक के सीएसपी संचालक सुमंत की बाइक को घेरकर अपराधियों धमकाया, मोबाइल छिने, 1.60 लाख कैश लूटकर हो गए फरार

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जिले में बड़ी लूट की वारदात हुई है। मामला नवगछिया से जुड़ा है जहां बिहपुर बाजार के एचडीएफसी बैंक के सीएसपी संचालक सुमंत कुमार सिंह से अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख साठ हजार रुपए लूटकर फरार हो गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vishnupad Corridor: गयाजी विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का होगा सौंदर्यीकरण, CM सम्राट चौधरी की High Leval मंथन, भक्तों को नहीं होगी अब कोई असुविधा, मिलेंगी आधुनिक विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल !

वारदात के बारे में बताया गया है कि सुमंत शाम सीएसपी बंद कर अपने घर दयालपुर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने बिजली ग्रिड व पूर्वी रेलवे केबिन के बीच में मोड़ पर उनकी बाइक रोक दी। मौके पर बाइक सवार दो अपराधियों ने सुमंत को अपने कब्जे में ले लिया और सबसे पहले उनसे उनका मोबाइल छीन लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर में Roof Fall Death छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसके बाद अपराधियों ने सुमंत को जान से मारने की धमकाते हुए अपने कब्जे में ले लिया और एक लाख साठ हजार रुपया लूटकर फरार हो गए।  इस घटना की सूचना सुमंत ने बाद में झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को दी।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि सीएसपी संचालक से 1.60 हजार लूट की घटना हुई है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को दबोच लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर व झंडापुर पुलिस हरकत में आई। पुलिस जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: विश्वास मत से पहले डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा दावा, बोले- ‘Nitish Kumar का रास्ता लोगों को पसंद’ सरकार बनी है...

Bihar Politics: बिहार में सियासी पारा हाई है और सबकी निगाहें विधानसभा पर टिकी...

Samastipur News: समस्तीपुर में ATM Robbery, कटर से काटा ATM, उड़ाए ₹2 लाख कैश, पुलिस सवालों के घेरे में

Samastipur ATM Robbery: बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।...

CM Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट ने जनता से साधा सीधा संवाद, दिया ‘नए बिहार’ का मंत्र, ‘जनता-जनार्दन से अभिवादन स्वीकार’

CM Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में जनता से सीधा जुड़ाव हमेशा से महत्वपूर्ण...