

मोतिहारी से बड़ी खबर है यहां दिव्यांग गूंगी नाबालिक किशोरी को जबरदस्ती शराब पिलाकर सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद स्थानीय पुलिस एक्शन में है। सभी हैवानों की गिरफ्तारी के लिए एसपी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने एसआईटी का गठन कर दिया है। वहीं, पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच हो रही है। पढ़िए पूरी खबर
वारदात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि रामलीला देखने गई दिव्यांग किशोरी के साथ कुछ दरिंदों ने हैवानियत की। किशोरी बीते एक दिसंबर की रात गांव में आयोजित रामलीला देखने गई थी। तभी उसके साथ कुछ दरिंदों ने जबरदस्ती करते हुए उसका अपह्रण कर लिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब गांव के कुछ लोग रात में रामलीला देखकर लौट आए तो मां को ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। उस युवक को खोजते हुए पीड़िता की मां कई जगह भटकी मगर बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला। जब आरोपी युवक के घर गई, वहां पीड़िता उसके कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
मां की आवाज पर जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तब तक वह वहीं बेहोशी की हालत में पड़ी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बाद में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जिसके बाद मां ने सुबह में स्थानीय मुखिया और थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई मगर सबका रवैया बेहद शर्मनाक रहा।
घटना बीते 1 दिसंबर की रात में घटी। इसके बाद स्थानीय दबंगों ने मामले को दबाने के लिए पहले स्थानीय स्तर पर पंचायती कर डराने धमकाने का प्रयास किया। वहीं मामला जब सार्वजनिक हुआ तो घटना के दो दिन बाद संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
रविवार को यहां अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित लड़की के मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
उन्होने बताया कि घटना एक दिसम्बर की रात की बतायी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की त्वरित कुर्की जब्ती के लिए पुलिस कर्रवाई में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने आरोपियों की गिरफ्तारी के एसआईटी टीम का गठन कर दिया है। पीड़ित बच्ची का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच की जा रही है।



