spot_img

आग में जलकर मां और बेटे की जिंदा जलकर मौत, कई मवेशियां भी मरीं, कई घर जलकर राख

spot_img
- Advertisement -

शिवहर में मां और बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई हैा मामला जिले के बेलवा का है जहां अगलगी की घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, पांच घर जलकर राख हो गए हैं। इस वारदात के बाद पीड़ितों में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

जिले के पिपराही प्रखंड के बेलवा गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से घर में अचानक लगी आग में मां-बेटे जिंदा जल गए। वहीं, आसपास के पांच घर जल गए। आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई।

- Advertisement -

कई मवेशी बुरी तरह झुलस गए। उधर, डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पूर्वी में रविवार की दोपहर बाद खाना बनाने के दौरान अचानक आग गई, जिसमें आधा दर्जन लोगों का घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: राष्ट्रपति तो लाम Vietnam President India Visit बोधगया पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, PM मोदी से भी होगी मुलाकात, ये है पूरा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, बेलवा में आग लगने से पांच घर जलकर पूरी तरीके से राख हो गए हैं। इतना ही नही कई मवेशियों के भी आग में झुलसने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

हादसे में जिस महिला की मौ’ हुई है उसका नाम रंजू देवी (35 वर्ष) है। हादसे में रंजू देवी के बेटे की भी झुलसने से मौतत हो गई। आग लगी की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है की गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। जिससे शिवहर जिले में अगलगी की घटना में भी वृद्धि होती जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हाहाकार की स्थिति है।

रंजू देवी बेलवा पंचायत में अपने बहनोई रामचंद्र पासवान के घर आई थी। रंजू ने हाल ही में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। तीन-चार दिन पहले ही वह नवजात बच्चे के साथ बेलवा स्थित अपने बहन के घर आई थी।

रविवार की सुबह घर के लोग काम करने बाहर चले गए थे। घर में महिला और उसका बच्चा रह गया था। इसी बीच घर में आग लग गई। महिला आग की लपटों में घिर गई और घर से बाहर नहीं निकल सकी। देखते ही देखते आग ने विक्राल रूप ले लिया और मां-बच्चा जिंदा जल गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बीत गए 35 साल…’Tilka Majhi’ के नाम चैप्टर कब जोड़ेगा भागलपुर TMB विश्वविद्यालय @Deshaj Times Special Ep. 02 | कब मिलेगी बाबा...

1784 का वह साल, जब भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक आदिवासी योद्धा...

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर संवैधानिक संकट: राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प?

संवैधानिक संकट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

Darbhanga News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन में भयानक Container crash, अनियंत्रित प्लाईवुड लदा कंटेनर घर में घुसा, लाखों का नुकसान

कंटेनर हादसा: दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां...

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...